शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

आज का नुस्खा: पेट के कैंसर से बचना है तो सेब खाइए

· · 1 मिनट

आज का नुस्खा: पेट के कैंसर से बचना है तो सेब खाइए

मशहूर कहावत है ‘ईट एपल ए डे किप्स डॉक्टर्स अवे’ यानि रोज़ाना एक सेब खाइए और डॉक्टर को दूर भगाइए। वैज्ञानिक शोधों से इस बात का पता चला है कि सेब का सेवन करने से पेट के कैंसर में ज़बर्दस्त फायदा मिलता है। 2010 में फायटोथेरपी नाम की वैज्ञानिक पत्रिका में सेब पर एक बड़ा शोध प्रकाशित किया गया था। पत्रिका में छपे शोध के मुताबिक़ सेब में बेहद अहम रसायन समूह केरेटेनोईड्स पाया जाता है जिससे पेट के कैंसर में ज़बर्दस्त फायदा होता है। इस शोध के जरिए बताया गया कि सेब के यह रसायन हेलिकोबैक्टर पायलोरी नामक सूक्ष्मजीव को मार गिराते हैं। दर असल हेलिकोबैक्टर पायलोरी की मौजूदगी और सक्रियता की वजह से पेट में अल्सर और बाद में कैंसर पैदा होता है। इस प्रयोग के दौरान पेट के अल्सर और कैंसर से ग्रस्त मरीजों को लगातार कई दिनों तक सेब खिलाया गया और परिणाम बिलकुल चौंकाने वाले थे। सेब कैंसर नियंत्रण के लिए एक महत्वपूर्ण उपाय साबित हो सकता है, कम से कम दुनियाभर में चल रहे शोधों और उनके परिणामों को देखकर तो ये माना जा सकता है। कई शोध परिणामों के अंत में वैज्ञानिकों ने यह तक लिखा है कि सेब को हर तरह के कैंसर नियंत्रण के लिए आजमाकर देखा जाना चाहिए, किसे पता कि सालों से चल रही कैंसर शोध की प्रक्रिया के लिए सेब एक सुखद परिणाम लेकर आए। पारंपरिक ज्ञान का आदर्श मानकर इस तरह के शोधों को होते हुए देखना मेरे लिए भी बेहद सुखदायी है। क्योंकि यह पारंपरिक हर्बल ज्ञान को सम्मान मिलने जैसी बात है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख