शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

अलास्का में शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी

· · 1 मिनट

अलास्का में शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी

वाशिंगटन (आईएएनएस)। अमेरिका के दक्षिणी अलास्का तट पर मंगलवार को 8.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र कोडियाक के 300 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई में था।

न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केंद्र ने विभिन्न क्षेत्रों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की जिनमें अलास्का तट से लेकर ब्रिटिश कोलंबिया और वाशिंगटन से लगे सीमा क्षेत्र शामिल हैं। वहीं मैक्सिको की सीमा और हवाई के तट के पास सुनामी वॉच जारी किया गया है।

दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

अलास्का के सबसे बड़े शहर अनकोरेज में खतरनाक स्तर की चेतावनी जारी की गई है और कहा गया है कि यहां, ‘जान-माल को गंभीर खतरा है।’ चेतावनी में प्रभावित इलाके के लोगों को ऊंचे स्थानों में जाने के लिए कहा गया है। अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक भूकंप मानकों के आधार पर ‘बड़े पैमाने पर सुनामी की तरंगें उठने की संभावना है।’

फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख