शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

हज कमेटी कार्यालय को केसरिया रंग में रंगवाने पर सचिव को नोटिस

· · 1 मिनट

हज कमेटी कार्यालय को केसरिया रंग में रंगवाने पर सचिव को नोटिस

उत्तर प्रदेश के मुस्लिम वक्फ और हज राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ और हज को निर्देश दिये है कि वह उप्र हज कमेटी के सचिव से जानकारी लें कि आखिर उन्होंने कमेटी कार्यालय की चारदीवारी को केसरिया रंग में क्यों रंगवाया था।

रजा ने आज बताया ”उप्र हज कमेटी की चारदीवारी को कमेटी के सचिव के आदेश पर केसरिया रंग में रंगवाया था। एक दिन बाद इस को फिर पुराने रंग में वापस रंगवा दिया गया। ऐसा किन परिस्थितियों में किया, यह बात अभी तक साफ नहीं हुआ है।” इसलिये हज कमेटी के सचिव को सात बिंदुओ पर एक नोटिस देकर उनसे सफाई मांगी गयी है।

सचिव से पूछा गया है कि किस आदेश, नियम के अन्तर्गत हज कमेटी कार्यालय का रखरखाव एवं पुताई का कार्य कराया जाता है। पहली बार किसके आदेश से किस रंग से चारदीवारी को रंगाने को निर्देर्शित किया गया था।

ये भी पढ़ें: तुक्का लगाइए, कल कैसा होगा हज हाउस का रंग

उन्होंने बताया कि दोबारा पुताई कराने के लिये कौन जिम्मेदार है एवं इसका खर्च किसके द्वारा वहन किया जायेगा। निविदा से संबंधित जानकारी मांगी गयी है।

ये भी पढ़ें:हज सब्सिडी खत्म करेगी सरकार, ये है नई नीति

ये भी पढ़ें:हर राज्य में बनाये जाने चाहिए हज हाउस, मंत्रालय मदद को तैयार: नकवी

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख