शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

गाजियाबाद, नोएडा में सीएनजी के दाम बढ़े, जाने कितने रुपए की हुई बढ़ोत्तरी

· · 1 मिनट

गाजियाबाद, नोएडा में सीएनजी के दाम बढ़े, जाने कितने रुपए की हुई बढ़ोत्तरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की जनता पर मंहगाई का बोझ एक बार फिर बढ़ने जा रहा है। प्रदेश के तीन शहरों में सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) के दामों में 3.52 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बढ़ोत्तरी हुई है। इन शहरों में उपभोक्ताओं को अब सीएनजी 44.42 रुपये प्रति किलो की बजाए 47.94 रुपए प्रति किलो में मिलेगी। बढ़ी हुई कीमतें 2-3 सितंबर की मध्य रात्रि से लागू हो गई हैं।

इन शहरों में पड़ा असर

अगर आप यूपी के गाजियाबाद, नोएडा या फिर ग्रेटर नोएडा में रहते हैं और सीएनजी गाड़ी चलाते हैं, तो फिर आपको आज से प्रति किलो 47.94 रुपये देने होंगे। पहले यह दाम 44.42 रुपये प्रति किलो था। वहीं दिल्ली में फिलहाल सीएनजी 38.76 रुपये प्रति किलो है। इस बारे में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) के प्रवक्ता ने बताया कि रात्रि 12.30 से सुबह 5.30 तक सीएनजी की बिक्री में प्रति किलो 1.50 रुपये की छूट जारी रहेगी। इस दौरान सीएनजी 46.44 रुपये में मिलेगी।

ये भी पढ़ें:- सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 7 रुपये महंगा

नेचुरल गैस अभी जीएसटी के दायरे से बाहर

केंद्र सरकार ने नेचुरल गैस को जीएसटी के दायरे से बाहर रखा है। इसके चलते यूपी सरकार ने वैट अधिनियम में संशोधन करके सीएनजी के दामों में इजाफा करने का फैसला किया था।

ये भी पढ़ें:- कैबिनेट फेरबदल : जानें मोदी टीम में शामिल होने जा रहे नौ नए चेहरों का लेखा-जोखा

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख