शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

उत्तर प्रदेश के मदरसो में कल हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस :चौधरी

· · 1 मिनट

उत्तर प्रदेश के मदरसो में कल हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस :चौधरी

लखनऊ (भाषा)। उत्तर प्रदेश के मदरसो में कल शायद पहली बार स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। इस अवसर पर झंडा रोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो को श्रंद्धाजलि दी जायेगी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस पूरे कार्यक्रम की वीडियोग्राफी होगी तथा फोटो भी लिए जाएंगे।

उप्र अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी के मुताबिक इससे छात्र भारत की आजादी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो की कुर्बानियों के बारे में जानेंगे। स्वतंत्रता दिवस की इन यादों को बच्चे फोटो और वीडियो के माध्यम से संजो कर रखेंगे और यह दूसरे लोगो के लिये प्रेरणा का स्रोत होगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पूर्ववर्ती सरकार की तरह तुष्टीकरण की राजनीति नही करती है बल्कि लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार करती है। चौधरी ने कहा कि मदरसो में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमो की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करवाई जायेगी ताकि अच्छे कार्यक्रमो की प्रशंसा की जा सकें और भविष्य में उन्हें दोबारा करवाया जा सके।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त मदरसो को निर्देश दिये गये है कि उन्हें सरकार से आर्थिक सहायता मिलती है और उनसे यह अपेक्षा की जाती है कि वे स्वतंत्रता दिवस समेत सभी राष्ट्रीय पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनायें।

ये भी पढ़ें: एक मदरसा जहां उर्दू के साथ पढ़ाई जाती है संस्कृत

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख