शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

यूपी : अलीगढ में हुआ बवाल, दरोगा राजकुमार घायल

· · 2 मिनट

यूपी : अलीगढ में हुआ बवाल, दरोगा राजकुमार घायल

मोहम्मद आमिल

अलीगढ़। रक्षाबंधन वाले दिन अलीगढ़ में दो भाइयों की हत्या के गुनाहगारों को बचाने की खबर से जुमा की नमाज के बाद बवाल हो गया। इस बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच पथराव भी हुआ। बवाल में दरोगा राजकुमार और एक युवक घायल हो गया, एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र में पुलिस तैनात कर दी गयी है।

ये भी पढ़ें-यूपी : निःशुल्क उपलब्ध होंगे भूगर्भ जल विभाग के आंकड़े-मानचित्र

सूत्र बताते हैं कि मुआवजे की घोषणा के बाद कुछ अराजक तत्वों ने नारेबाजी और प्रदर्शन शुरू कर दिया और बाजार की तरफ चल दिए | पुलिस के समझाने के बाद भी यह लोग नहीं माने तो पुलिस से धक्का मुक्की हुई | प्रदर्शनकारियों ने जब उग्रता दिखाई दो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर दिया | उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव शुरू किया तो हालात गंभीर हो गए | देखते ही देखते पुलिस और उपद्रवियों में फायरिंग और पथराव शुरू हो गया | पुलिस ने बमुश्किल हालातों पर काबू पाया | पथराव इतना हुआ कि गलियाँ ईंटो और पत्थरों से भर गई | कई दरोगाओं और पुलिस कर्मियों के गंभीर चोटे आई हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है | पुलिस ने उपद्रवियों की तलाश शुरू कर दी है | शहर में अफवाह फ़ैलाने वालो पर भी कार्यवाही की तैय्यारी की जा रही है |

ये भी पढ़ें-बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर बना मासूमों की कब्रगाह

पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए हवाई फायरिंग व पथराव किया, पथराव की घटना में दरोगा राजकुमार घायल हो गये, वही प्रदर्शनकारियो में से एक युवक के घायल होने की भी खबर है, घायल दरोगा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है, बवाल के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गयी, आनन फानन में इलाके के बाजार बन्द हो गए, आपको बतादे कि रक्षा बन्धन वाले दिन अलीगढ़ स्थित रेलवे रोड पर सुरेश कचौरी वाले ने जमीनी विवाद के चलते दो भाइयों आशू व वसीम की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से दो सम्प्रदाय के बीच तनाव पैदा हो गया था, हत्यारे को बचाने के लिए भाजपा के नेताओ के हस्तक्षेप के कारण मामला गम्भीर बन गया है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहांक्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख