शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

नाइजीरिया में ग्रामीणों, चरवाहों के बीच झड़पों में 33 लोगों की मौत

· · 1 मिनट

नाइजीरिया में ग्रामीणों, चरवाहों के बीच झड़पों में 33 लोगों की मौत

लागोस (आईएएनएस)। उत्तरी नाइजीरिया के कदुना राज्य के दक्षिणी हिस्से में बुधवार को ग्रामीणों और चरवाहों के बीच हुई झड़पों में 33 लोगों की मौत हो गई। राज्य पुलिस आयुक्त अगयोले अबेह के हवाले से सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, ”दो अलग-अलग हमलों में राज्य के कजुरु इलाके में रहने वाले 27 चरवाहों को ग्रामीणों ने मार डाला। हमलों में छह ग्रामीणों की भी मौत हो गई।”

पुलिस प्रमुख ने कहा कि उनके अधिकारी इस जघन्य अपराध के दोषियों को गिरफ्तार कर उन पर मुकदमा चलाएंगे। उन्होंने हालांकि साथ ही कहा कि प्रभावित गाँवों में शांति बहाल की जा चुकी है। ग्रामीणों और चरवाहों के बीच यह संघर्ष रविवार से शुरू हुआ, जब कुछ फुलानी युवा कथित तौर पर अपने एक रिश्तेदार की हत्या का बदला लेने के लिए उगवान उका के एक गांव में गए थे।

ये भी पढ़ें-

‘प्रिय मीडिया, किसान को ऐसे चुटकुला मत बनाइए’

वायरल वीडियो : गांव में भैंस चराने वाले इस बच्चे के स्टंट आपको हैरत में डाल देंगे

डकैत ददुआ से लोहा लेने वाली ‘शेरनी’ छोड़ना चाहती है चंबल, वजह ये है

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहांक्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख