शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

’10 दिन के अंदर करें शिक्षामित्रों के मानदेय का भुगतान’

· · 1 मिनट

'10 दिन के अंदर करें शिक्षामित्रों के मानदेय का भुगतान'

लखनऊ। सचिव बेसिक शिक्षा आशीष कुमार गोयल ने प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को शिक्षामित्रों के मानदेयों को 10 दिन के भीतर भुगतान करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा न करने पर बीएसए के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।’’ यह आदेश सचिव बेसिक शिक्षा ने शनिवार को जारी किया।

जानिये शिक्षामित्रों के भुगतान को लेकर जारी हुई गाइडलाइन

  1. सचिव बेसिक शिक्षा आशीष कुमार गोयल ने कहा कि आगामी 10 दिन के अन्दर कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय का भुगतान न होने पर सम्बन्धित बेसिक शिक्षा अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई होगी।
  2. सूबे में हर जनपद में कार्यरत शिक्षामित्रों के मानदेय के भुगतान के लिए धनराशि बेसिक शिक्षा कार्यालयों में उपलब्ध है, इसलिए अविलंब भुगतान किया जाये।
  3. आगामी 10 दिन के अन्दर सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत जनपदवार कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय का वितरण प्रत्येक दशा में सुनिश्चित कराकर आख्या उपलब्ध कराई जाये।
  4. जनपदवार कार्यरत शिक्षामित्रों की संख्या के आधार पर सम्बन्धित जनपदों को शिक्षामित्रों के मानदेय का भुगतान कराने हेतु धनराशि उपलब्ध करा दी गई है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख