शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

Weather Alert: 80 किमी/घंटा तक आँधी, ओले और बारिश का ख़तरा, किसानों के लिए बड़ी चेतावनी

देश के कई हिस्सों में मौसम अचानक करवट लेने वाला है। 20 और 21 मार्च के लिए गंभीर मौसम अलर्ट जारी किया है। तेज आंधी, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ सकती हैं, जिससे खासकर किसानों और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को भारी नुकसान का खतरा है। कई राज्यों में हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

· · 2 मिनट

Weather Alert: 80 किमी/घंटा तक आँधी, ओले और बारिश का ख़तरा, किसानों के लिए बड़ी चेतावनी

देश के कई हिस्सों में मौसम अचानक खराब होने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 20 और 21 मार्च को तेज आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है। कई इलाकों में हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन के साथ-साथ खेती-किसानी पर भी बड़ा असर पड़ने की आशंका है।\

UP में छाए काले बादल

उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में 20 मार्च को गरज-चमक के साथ बारिश और ओले गिरने की पूरी संभावना है। खासकर झारखंड में तेज हवाएं 60 से 70 किमी/घंटा से बढ़कर 80 किमी/घंटा तक पहुंच सकती हैं, जो तूफान का रूप ले सकती हैं। 21 मार्च को भी इन राज्यों में 30 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा।

तेज हवाओं का मौसम

वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 मार्च को 40 से 60 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलने का अलर्ट है। इन इलाकों में भी ओले गिर सकते हैं और राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में बारिश के साथ आंधी का असर देखने को मिलेगा।

मध्य-भारत में बिजली

मध्य भारत की बात करें तो मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 20 और 21 मार्च को तेज हवाएं, बिजली कड़कने और हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी के साथ 50 से 70 किमी/घंटा की रफ्तार वाली तेज आंधी चल सकती है, जिससे हालात और ज्यादा गंभीर हो सकते हैं।

पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम और ज्यादा गंभीर हो सकता है। 20 मार्च को भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है, साथ ही कई जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है। उत्तराखंड में 50–70 किमी/घंटा की खतरनाक आँधी की चेतावनी भी जारी की गई है।

फसलों को नुकसान

इस मौसम का सबसे ज्यादा असर गाँवों और किसानों पर पड़ेगा। तेज हवाओं और ओलों से गेहूं, सरसों और सब्जियों की फसल को नुकसान हो सकता है, वहीं खेतों में खड़ी फसल गिरने का खतरा भी बढ़ जाएगा। ऐसे में किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसलों और पशुओं को सुरक्षित रखने के लिए पहले से जरूरी इंतजाम कर लें।

  • खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों और सब्जियों की फसल को नुकसान
  • तेज हवाओं से फसल गिरने (lodging) का खतरा
  • ओलों से फल और सब्जियां बर्बाद हो सकती हैं
  • पशुओं और खुले में रखे सामान को भी खतरा
  • 20 और 21 मार्च का मौसम देश के कई हिस्सों में चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। तेज आँधी, ओले और बारिश का यह दौर खासतौर पर किसानों के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है। ऐसे में सतर्क रहना और समय रहते जरूरी कदम उठाना बेहद जरूरी है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख