शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

सड़क किनारे पैदल चल रही 8 महिलाओं को एसयूवी ने कुचला, मरने वाली 8 में से 7 महिलाएं एक ही परिवार की

· · 1 मिनट

सड़क किनारे पैदल चल रही 8 महिलाओं को एसयूवी ने कुचला, मरने वाली 8 में से 7 महिलाएं एक ही परिवार की

झांसी। बुंदेलखंड में झाँसी के पास कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एसयूवी जायलो कार ने करीब एक दर्जन महिलाओं को टक्कर मार दी। महिलाएं सड़क के किनारे पैदल चल रही थीं। हादसे के बाद महिलाओं के शवों के परखच्चे उड़ गए। क्षत-विक्षत शव सड़क पर दूर फैल गए। हादसे का शिकार हुए महिलाएँ ओरछा के पुख मेले में शामिल होने जा रही थीं।

कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोंठ कस्बे के पास अमरा गाँव हैं। बताया जा रहा है कि मोंठ के पास सेना गाँव की करीब 15 महिलाएं ओरछा के पुख मेले में शामिल होने जा रही थीं। महिलाएँ पैदल ही जा रही थी, इसी दौरान अमरा पेट्रोल पंप के पास एक कार ने उन्हें रौंदते हुए चली गई। कई महिलाएँ कार में फंसकर दूर तक रकड़ गईं। हादसे में 6 महिलाओँ की मौके पर तुरंत मौत हो गई जबकि 2 को मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इनमें से सात महिलाएँ एक ही परिवार की थीं। महिलाओँ के नाम भूरी यादव, गायत्री, रश्मि, विनीता, सुमन, अर्चना, शशि एक ही परिवार की हैं। हादसे के बाद गांव और परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख