शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

हिरोशिमा पर अमेरिका के परमाणु बम हमले की आज है 73वीं बरसी

· · 1 मिनट

हिरोशिमा पर अमेरिका के परमाणु बम हमले की आज है 73वीं बरसी

तोक्यो (एएफपी)। जापान में हिरोशिमा पर अमेरिका के परमाणु बम हमले की आज 73 वीं बरसी है जबकि परमाणु हथियारों पर देश का पारंपरिक अंतर विरोध एक बार फिर से उभर कर सामने आ गया है।

ये भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ के इस पर्वत पर पांडवों ने गुजारा था अज्ञातवास

जापान एकमात्र देश है जिसपर परमाणु बम बरसाए गए। ये बम 1945 में गिराए गए। जापानी प्रधानमंत्री शिंजो एबे ने हिरोशिमा शांति स्मारक पार्क में आयोजित वार्षिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जापान को उम्मीद थी कि परमाणु हथियारों से मुक्त दुनिया के लिए इस तरह कदम उठाया जाएगा जिससे सभी देश सहमत होंगे।

एबे ने कहा, परमाणु हथियारों से मुक्त दुनिया के निर्माण के लिए हमें परमाणु हथियार संपन्न और परमाणु हथियार नहीं रखने वाले देश दोनों की भागीदारी की जरुरत है।

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संधि की सीधे चर्चा किए बगैर कहा कि परमाणु हथियारों को खत्म करने की दिशा में प्रगति करने के लिए हमारा देश दोनों पक्षों को प्रोत्साहित कर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का नेतृत्व करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें-अब भारतीयों के लिए आसान होगा अमेरिका में रहना, बस ये है शर्त

जापानी अधिकारियों ने संयुक्त राष्ट्र परमाणु हथियार प्रतिबंध संधि की यह कह कर आलोचना की कि इससे परमाणु हथियार संपन्न देशों और परमाणु हथियार नहीं रखने वाले देशों के बीच विभाजन बढ रहा है। संधि पर वार्ता या उस पर मत विभाजन में परमाणु हथियारों से संपन्न नौ देशों में से किसी ने भी हिस्सा नहीं लिया।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख