शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

यूपी मदरसा बोर्ड में घट गए 62 हजार परीक्षार्थी, 11 फरवरी से है परीक्षा

दो पालियों में दो मार्च से तक चलेंगी परीक्षाएं, उत्तर प्रदेश में बनाए गए 594 केंद्र...

· · 2 मिनट

यूपी मदरसा बोर्ड में घट गए 62 हजार परीक्षार्थी, 11 फरवरी से है परीक्षा

लखनऊ/कन्नौज। मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं उत्तर प्रदेश में इस बार समय से पहले शुरू हो रही हैं। 11 फरवरी से दो मार्च 2019 तक चलने वाली परीक्षाओं में इस बार 62 हजार परीक्षार्थियों की संख्या कम हो गई है।

उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार शेषनाथ पाण्डेय ने ‘गांव कनेक्शन’ को बताया, ”इस बार 2,00,817 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। इसके लिए 594 केंद्र बनाए गए हैं। पिछले वर्ष 694 परीक्षा केंद्र थे। पिछले साल पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 2,70,555 थी। जिसके सापेक्ष 2,20,122 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।”

उन्होंने आगे बताया, ”11 फरवरी से परीक्षाएं शुरू होंगी जो दो मार्च तक परीक्षाएं चलेंगी। वैकल्पिक प्रश्न पत्र हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू तीनों भाषाओं में होगा। परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में कराई जाएंगी। जोनल और सेक्टर मजिस्टेªट बनाए जाने का आदेश भी जारी कर दिया गया है।”

RDESController-1600
RDESController-1600


बलरामपुर के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह बताते हैं, ”हमारे जिले में करीब 4500 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। पिछले साल से यह संख्या घटी है। पिछले साल 6000 के करीब परीक्षार्थी थे। परीक्षा केंद्र सात बनाए गए हैं।”

ये भी पढ़ें : यूपी बोर्ड ने जारी किया हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट परीक्षाओं का कार्यक्रम, 7 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

कन्नौज के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी छोटेलाल ने बताया, ”जिले में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कुल परीक्षार्थी 5,868 हैं।”

विभाग के शेख सलाउद्दीन ने बताया कि ”पहली पाली की परीक्षा सुबह आठ से 11 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से पांच बजे तक होगी।”

मनोज कुमार बताते हैं, ”परीक्षा केंद्र पर तीन सदस्यीय आंतरिक सचल दल भी रहेगा। नकलविहीन परीक्षाएं संपन्न कराने के आदेश शासन से हैं। इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा और मदरसा बोर्ड परीक्षा तकरीबन साथ-साथ ही चलेगी।”

ये है पालियों का ब्योरा

पहली पाली में सुबह से मुंशी, मौलवी की परीक्षाएं चलेंगी। दूसरी पाली में आलिम, कामिल और फाजिल की परीक्षाएं संपन्न होंगी। सीसीटीवी वाले कॉलेजों और मदरसों को ही परीक्षा केंद्र बनाने के आदेश दिए गए हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख