शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

मनरेगा के लिए 60 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत , कामों में आएगी तेजी

· · 1 मिनट

मनरेगा के लिए 60 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत , कामों में आएगी तेजी

लखनऊ। राज्य सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए कुल 60 करोड़ 20 लाख 33 हजार 333 रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस धनराशि में भारत सरकार द्वारा निर्गत केन्द्रांश 45 करोड़ 15 लाख 25 हजार रुपये तथा इसके समतुल्य राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत राज्यांश 15 करोड़ 5 लाख 8 हजार 333 रुपये की धनराशि शामिल हैं।

इस प्रकार 60 करोड़ 20 लाख 3 हजार 333 रुपये इस वित्तीय वर्ष में व्यय किए जाएंगे। चालू वित्तीय वर्ष के लिए स्वीकृत धनराशि आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग को उपलब्ध करा दी गई है। इस सम्बन्ध में ग्राम्य विकास अनुभाग द्वारा जारी शासनादेश में कहा गया है कि यह धनराशि भारत सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों एवं अधिनियम में की गई व्यवस्था एवं राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त व्यवस्था के तहत व्यय की जाएगी।

ये भी पढ़ें: मनरेगा में किया गया तालाब निर्माण, अब ग्रामीणों को बारिश का इंतजार

शासनादेश में यह भी निर्देशित किया गया है कि सम्बन्धित जनपदों को धनराशि आवश्यकतानुसार ही अनुमन्य मदों में उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही समय-समय पर मितव्ययता सम्बन्धी जारी शासनादेशों एवं वित्तीय नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। वित्तीय नियमों के अनुपालन के लिए अपर आयुक्त (वित्त) ग्राम्य विकास को उत्तरदायी बनाया गया है।

ये भी पढ़ें: गाँवों में मनरेगा से हो रहा ग्रामीणों का विकास

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख