शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

हरदोई: अंतिम संस्कार में गए 6 ग्रामीणों पर आकाशीय बिजली गिरने से मौत

गाँव में अंतिम संस्कार के लिए गए 6 ग्रामीणों पर आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। इस अप्रत्याशित घटना के बाद पूरे गाँव में लोग दहशत में नजर आए।

· · 1 मिनट

हरदोई: अंतिम संस्कार में गए 6 ग्रामीणों पर आकाशीय बिजली गिरने से मौत

गाँव कनेक्शन संवाददाता

हरदोई (उत्तर प्रदेश)। हरदोई जिले के मंसूरपुर गाँव में शुक्रवार को दर्दनाक घटना घटी। गाँव में अंतिम संस्कार के लिए गए 6 ग्रामीणों पर आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। इस अप्रत्याशित घटना के बाद पूरे गाँव में लोग दहशत में नजर आए।

हरदोई अरवल थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गाँव में शुक्रवार सुबह पूर्व प्रधान के बेटे के अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे। इसी दौरान 6 ग्रामीणों के ऊपर आकाशीय बिजली कहर बनकर गिरी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 14 लोगों की मौत, आगरा में भाई बहन की गई जान

RDESController-1589
RDESController-1589


घायलों में दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि एक घायल को कन्नौज भेज दिया गया। घटना की जानकारी होते ही मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी सवायजपुर, तहसीलदार, सांडी विधायक प्रभाष कुमार सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए भिजवाने के प्रयास में लग गए।

वहीं मृतकों के परिवारों को संभालने और हिम्मत बांधने लगे, परन्तु परिजनों की हदयविदाक चीख और चीत्कार ने सबकी आंखे नम कर दी। उपजिलाधिकारी सवायजपुर ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए का मुआवजा देने का मौके पर ही वायदा किया।

वहीं उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से अब तक 14 लोगों की मौत हो जाने की खबर सामने आई है। इनमें सीतापुर, बांदा, जालौन, बिजनौर, बुलंदशहर और हापुड़ जिले शामिल हैं।

RDESController-1590
RDESController-1590


और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख