शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

5 साल के बेटे के साथ #ISIS में शामिल होने जा रही महिला गिरफ्तार

· · 1 मिनट

5 साल के बेटे के साथ #ISIS में शामिल होने जा रही महिला गिरफ्तार

नई दिल्ली/पटना। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट को लेकर एक हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। पटना की एक महिला यास्मीन मोहम्मद को दिल्ली एयरपोर्ट से काबुल जाते समय पकड़ा गया है। शक है कि महिला ISIS में शामिल होने जा रही थी। महिला का कनेक्शन केरल के 21 लोगों से जुड़ रहा है। जो पहले ही ISIS में शामिल हो चुके हैं। 28 साल की महिला के साथ उसका 5 साल का बेटा भी था।

अब्दुल रशीद की पहली पत्नी हो सकती है महिला

महिला का तलाक हो चुका है, लेकिन वो केरल में 21 लोगों को ISIS में भेजने वाले अब्दुल रशीद की पहली पत्नी हो सकती है। रशीद ही अफगानिस्तान से यास्मीन के संपर्क में था। पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि वो दिल्ली एयरपोर्ट से काबुल के लिए उड़ान भरने वाली है। सूत्रों के अनुसार वो सच्चे इस्लाम को जीने के लिए ISIS में शामिल होने की फिराक में थी।

महिला को इमीग्रेशन में रोका गया

पुलिस ने बताया कि पिछले ही महीने वो अपने बच्चे के साथ पटना से दिल्ली पहुंची थी। पहले उसे इमीग्रेशन में रोका गया जहां उसने हंगामा भी खड़ा किया। इसके बाद उसे दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया। दिल्ली पुलिस ने उसे केरल पुलिस के हवाले किया। दरअसल केरल पुलिस ही इसकी तलाश कर रही थी। कथित तौर पर ISIS में शामिल होने के लिए घर से भागे 21 केरल के लोगों से इसका संपर्क था।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख