शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

अच्छे आचरण वाले पांच बंदी रिहा होकर मनाएंगे जश्न ए आजादी

· · 1 मिनट

अच्छे आचरण वाले पांच बंदी रिहा होकर मनाएंगे जश्न ए आजादी

– सरकार ने पांच बंदियों की सजा कम करते हुए रिहाई का लिया निर्णय

लखनऊ। राज्य सरकार ने केंद्रीय कारागार बरेली, आगरा और जिला कारागार शाहजहांपुर में पांच बंदियों को सजा खत्म करते हुए उन्हें रिहा करने का निर्णय लिया है।

कारागार प्रशासन द्वारा सोमवार को जारी आदेश में कहा गया है कि केन्द्रीय कारागार, बरेली के सिद्धदोष बंदी पिन्दर सिंह, जनपद-बरेली, केन्द्रीय कारागार बरेली के सिद्धदोष बंदी सरजू, निवासी जनपद-सीतापुर, जिला कारागार शाहजहांपुर के सिद्धदोष बंदी महेन्द्र पाल सिंह, जनपद-शाहजहांपुर, केन्द्रीय कारागार आगरा के सिद्धदोष बंदी शौकत, जनपद- मुरादाबाद और केन्द्रीय कारागार आगरा के ही सिद्धदोष बंदी खलीद खां, जनपद-मुरादाबाद वर्तमान जनपद-सम्भल को अपने शेष दण्डावधि को शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए अपने-अपने जनपदों के जिला मजिस्ट्रेट के संतोषानुसार दो जमानतें तथा उतनी ही धनराशि का एक निजी मुचलका प्रस्तुत करने पर बंदियों को कारागार से मुक्त कर दिया जाएगा।

इस सम्बन्ध में कारागार प्रशासन एवं सुधार अनुभाग के संयुक्त सचिव सूर्य प्रकाश सिंह सेंगर द्वारा आवश्यक आदेश जारी कर दिये गये हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख