शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

4 अप्रैल से 16 मई के बीच होंगे देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव

· · 1 मिनट

4 अप्रैल से 16 मई के बीच होंगे देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव

अमित सिंह

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने देश के 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन 5 राज्यों में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु के अलावा केरल, असम और पुदुचेरी शामिल हैं। इन पांचों राज्यों में आज से चुनाव आचार संहिता लागू कर दी गई है। विधानसभा चुनाव 4 अप्रैल से शुरू होकर 16 मई को खत्म होंगे। 19 मई को नतीजों का ऐलान किया जाएगा।

चुनाव ऐलान की अहम बातें

-पांचों राज्यों में चुनाव नतीजों की घोषणा 19 मई को।

-तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी में एक चरण में 16 मई को मतदान।

-पश्चिम बंगाल में 4, 17, 21, 25 अप्रैल और 5 मई को होगा मतदान।

-असम में दो चरणों में 4 और 11 अप्रैल को होगा मतदान।

-11 मार्च को 65 सीट के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी।

-असम में दो चरणों में चुनाव होगा।

-अधिकारियों और फोर्स की मूवमेंट जीपीएस से ट्रैक की जाएगी।

-चुनाव प्रक्रिया में आईटी और मोबाइल एप का इस्तेमाल होगा।

-सभी राज्यों में मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ाई गईं।

-7 लाख फर्जी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से निकाले गए।

-दिव्यांगों के लिए अलग से मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।

-5 राज्यों की 824 विधानसभा सीटों पर होंगे मतदान।

-ईवीएम से वोट डालने के बाद पहली बार स्लिप मिलेगी।

-नोटा के लिए पहली बार सिंबल बनाए जाएंगे।

-पांच राज्यों में 17 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख