शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

मनीला में 30 आतंकियों ने स्कूल पर किया कब्जा – सेना

· · 1 मिनट

मनीला में 30 आतंकियों ने स्कूल पर किया कब्जा - सेना

मनीला (एएफपी)। इस्लामिक आतंकवादियों ने दक्षिणी फिलीपीन के एक गांव में आज एक प्राथमिक स्कूल पर कब्जा कर लिया और लोगों को बंधक बना लिया। इस आशय की जानकारी सेना ने दी।

ये भी पढ़ें- फ्रांसीसी रक्षा कंपनी थेल्स व रिलायंस में हुआ समझौता

गौरतलब है कि इस क्षेत्र में पिछले एक महीने से अन्य जिहादी संघर्ष कर रहे हैं। सेना ने कहा, पहले सैकडों बंदूकधारियों ने तड़के कम सुरक्षा वाली सैन्य चौकी पर हमला किया। तभी 30 लोगों ने स्कूल पर कब्जा कर लिया और लोगों को मानव ढाल के रुप में इस्तेमाल किया।

देश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

इस इलाके की जिम्मेदारी संभालने वाली सैन्य डिवीजन के प्रवक्ता कैप्टन अरविन एनसीनास ने “एएफपी” से फोन पर कहा, “इस समय वे स्कूल में आम लोगों को बंधक बनाए हुए हैं। वे उनका इस्तेमाल मानव ढाल की तरह कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि बंदूकधारियों ने ग्रामीण इलाके में स्थित इस छोटे स्कूल भवन के आसपास बम बिछा दिए हैं। सैनिकों ने स्कूल को घेर रखा है।

ये भी पढ़ें- निवेशकों के दबाव के चलते उबर के सीईओ ट्राविस कालनिक का इस्तीफा

क्षेत्र के शिक्षा प्रवक्ता एंटोनियो मैगनाटो ने बताया कि उन्होंने आसपास के मकानों से करीब 20 लोगों को बंधक बनाया हुआ है। इनमें कोई विद्यार्थी शामिल नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि बंधकों की संख्या की पुष्टि नहीं हो सकती।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहांक्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख