गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

27 जुलाई से तीन दिन की हड़ताल पर ग्रामीण बैंक कर्मी

· · 1 मिनट

27 जुलाई से तीन दिन की हड़ताल पर ग्रामीण बैंक कर्मी

नई दिल्ली (भाषा)। यूनाइटेड फोरम ऑफ आरआरबी यूनियंस के आह्वान पर देशभर में करीब 56 ग्रामीण बैंकों के एक लाख अधिकारी और कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में 27 जुलाई से तीन दिन की हड़ताल पर जाएंगे।

यूनाइटेड फोरम के प्रवक्ता शिव करन द्विवेदी ने कहा, ‘‘हम ग्रामीण बैंकों में निजी पूंजी लाने और भुगतान बैंकों को लाइसेंस देने की नीति को रद्द करने की मांग कर रहे है।” उन्होंने कहा कि इस हड़ताल से 21 हजार शाखाओं का कामकाज प्रभावित होगा।

उन्होंने कहा कि फोरम पिछले दो साल से अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर संघर्ष कर रहा है। फोरम की मांग है कि सरकार उच्चतम न्यायालय में दायर मुकदमा वापस लेकर बैंकिंग उद्योग में समान पेंशन देने का आदेश जारी करे।

ग्रामीण बैंकों के इतिहास में पहली बार तीन दिन की हड़ताल का आह्वान किया गया है। फोरम कल दिल्ली में ग्रामीण विकास में ग्रामीण बैंकों की अपरिहार्यता पर एक सेमिनार का भी आयोजन कर रहा है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख