शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

यूपी: 25 फरवरी से आठ मार्च तक चलेगा जेई टीकाकरण अभियान

· · 1 मिनट

यूपी: 25 फरवरी से आठ मार्च तक चलेगा जेई टीकाकरण अभियान

लखनऊ (भाषा)। जेपेनिस इंसेफेलाइटिस (जेई) टीकाकरण में छूटे हुये बच्चों का टीकाकरण कराने के लिये आगामी 25 फरवरी से आठ मार्च के बीच विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा।

प्रमुख सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य प्रशांत त्रिवेदी ने बुधवार को टीकाकरण पर कार्य बल की बैठक में मीज़ल्स रूबेला (एमआर) टीकाकरण अभियान की भी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि एमआर टीकाकरण मामले में कुल लक्ष्य का 93 प्रतिशत हासिल किया गया है।

यह भी पढ़ें- तस्वीरों में देखिए : दिमागी बुखार से प्रभावित बच्चे और उनका परिवार

समीक्षा के दौरान उन्होंने एमआर टीकाकरण अभियान में कम प्रगति वाले जनपदों पर असंतोष व्यक्त करते हुये, इन जनपदों में टीकाकरण अभियान को एक सप्ताह और बढ़ाये जाने के निर्देश दिए, ताकि शत प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि जनमानस को बेहतर चिकत्सिा सुविधा मुहैया कराना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर : डॉक्टरों का दर्द- ‘काफी दबाव में करना पड़ता है काम, कभी-कभी खाने पड़ते हैं जूते’

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख