गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

महाराष्ट्र: नासिक के अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक, अब तक 22 लोगों की मौत

नासिक के जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन लीक हादसे में अब तक 22 लोगों को जान चली गई, जबकि अभी कई लोगों की हालत गंभीर है।

· · 1 मिनट

महाराष्ट्र: नासिक के अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक, अब तक 22 लोगों की मौत

कोरोना महामारी के बीच महाराष्ट्र के नासिक में डॉक्टर जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक हो गया है। हादसे में 22 मरीजों की मौत हो गई है। वहीं, 12 लोगों की हालत गंभीर है।

टैंकर भरने के दौरान यह रिसाव हुआ है। रिसाव होने की वजह से अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन फैल गई थी। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मामले में जांच की मांग की है। राज्य सरकार में मंत्री राजेंद्र शिंगणे ने जांच के आदेश दिए हैं। एफडीए मंत्री राजेंद्र सिंगणे के साथ स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे नासिक के लिए रवाना हो गए हैं।

https://t.co/K0N21BEsHT

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि नासिक में टैंकर के वॉल्व लीकेज के चलते बड़े स्तर पर ऑक्सीजन का रिसाव हुआ है। जिस अस्पताल पर यह जा रही थी, वहां इसका निश्चित असर हुआ होगा, लेकिन मुझे अभी और जानकारी जुटाना बाकी है। हम और जानकारी जुटाने के बाद प्रेस नोट जारी करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नासिक की घटना पर दुख जताया है, उन्होंने लिखा है कि नासिक के अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक रिसाव हादसा दिल दहला देने वाला है। उससे होने वाले जानमाल के नुकसान से खिन्न हूं। इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना है।

गृह मंत्री अमित शाह ने भी शोक जताया है। गृह मंत्री ने ट्वीटर पर लिखा है कि नासिक के एक अस्पताल में ऑक्सिजन लीक होने से हुई दुर्घटना का समाचार सुन व्यथित हूँ। इस हादसे में जिन लोगों ने अपनों को खोया है उनकी इस अपूरणीय क्षति पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। बाकी सभी मरीजों की कुशलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख