शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

जम्मू एवं कश्मीर में मुठभेड़, 3 जवान शहीद

· · 1 मिनट

जम्मू एवं कश्मीर में मुठभेड़, 3 जवान शहीद

श्रीनगर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपुरा जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के दौरान तीन जवान शहीद हो गए, जबकि एक आतंकवादी को मार गिराया गया। इस मुठभेड़ में आठ लोग घायल हो गए। घटना उस वक्त घटी, जब सुरक्षा बलों को पैरेपोरा गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने तलाशी अभियान चलाया।

हाजिन इलाके में मुठभेड़ के दौरान सात सुरक्षाकर्मियों सहित आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ खत्म हो गई है। मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है। मुठभेड़ में शहीद हुए तीनों जवान आतंकवाद निरोधी 13 राष्ट्रीय राइफल्स के थे। घायलों में एक जवान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का कमांडिंग अधिकारी और छह अन्य सुरक्षा कर्मी व एक नागरिक शामिल है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख