गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

18 फरवरी से शुरू होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं

· · 1 मिनट

18 फरवरी से शुरू होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने गुरुवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा2016 की तारीख जारी कर दी है। आगामी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से 21 मार्च तक चलेंगी। हाईस्कूल की परीक्षा 9 मार्च और इंटरमीडिएट की परीक्षा 21 मार्च तक चलेगी।

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं दो पालियों सुबह 7:30 से 10:45 और दोपहर को 2 से 5:15 के बीच होंगी। 10वीं की परीक्षा 15 कार्यदिवसों जबकि 12 वीं के पेपर 25 कार्यदिवसों में पूरे होंगे। 2016 की हाईस्कूल परीक्षा में 37,49,977 तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा में 30,43,057 कुल 67,93,034परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। पिछले साल की तुलना में 10वीं में 2,51,547और 12वीं में 1,18,289कुल 3,69,836परीक्षार्थी बढ़े हैं। 2015 की बोर्ड परीक्षा में 10वीं में 34,98,430और 12वीं में 29,24,768 कुल 64,23,198परीक्षार्थी पंजीकृत थे। बोर्ड परीक्षा के लिए 12 हजार से अधिक केन्द्र बनने की संभावना है। बोर्ड सचिव शैल यादव ने बताया कि 31 जिले नकल की दृष्टि से अति संवेदनशील हैं। इन जिलों में जो कॉपियां भेजी जा रही हैं, उनमें कोडिंग कराई जा रही है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख