शनिवार, 21 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

मानेसर मारुति कांड: हरियाणा कोर्ट ने 31 को दोषी करार दिया,117 कर्मचारी हुए बरी

· · 1 मिनट

मानेसर मारुति कांड: हरियाणा कोर्ट ने 31 को दोषी करार दिया,117 कर्मचारी हुए बरी

नई दिल्ली। मारुति मानेसर केस पर हरियाणा की एक जिला अदालत ने शुक्रवार को 31 को दोषी करार दिया जबकि इस मामले में अन्य 117 लोग बरी हो गए। इन पर सजा फैसला 17 मार्च को होगा। अदालत का ये फैसला चार साल तक मुक़दमा चलने के बाद आया है।

क्या था मामला?

मारुति के मानेसर प्लांट में दंगा 2012 में एक कर्मचारी के ख़िलाफ़ अनुशासनात्मक कार्रवाई के मुद्दे पर शुरू हुआ था। 18 जुलाई 2012 को हुई इस घटना में मारुति के एक मैनेजर की हत्या हुई थी और 100 लोग घायल हुए थे जिनमें कई पुलिसकर्मी भी शामिल थे।

दरअसल कंपनी ने कम कीमत वाले कुछ अस्थायी कर्मचारियों की भर्ती कर ली थी, जिसके विरोध में कंपनी के कर्मचारी हड़ताल करने लगे थे। बाद में यह हड़ताल हिंसा में बदल गई। अविनाश देव की उस समय मौत हो गई जब प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कथित तौर फैक्ट्री में आग लगा दी थी।

क्या हुई कार्रवाई

मामले में 148 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया था जिसमें से 11 अभी भी जेल में हैं जबकि बाकियों को बेल पर रिहा कर दिया गया था। साथ ही कंपनी ने कार्रवाई करते हुए 525 श्रमिकों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख