शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

छत्तीसगढ़ के आदिवासी गाँवों में लगेंगे 113 हैंडपंप, एक महीने में पूरा होगा काम

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पहाड़ी कोरवा समुदाय के लोगों को जल्द ही पीने का साफ पानी मिलेगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन एक महीने में 113 नए हैंडपंप और बोरवेल लगाएगा। इससे दूरदराज के इलाकों में रहने वाले हजारों लोगों को पानी की समस्या से निजात मिलेगी।

· · 2 मिनट

छत्तीसगढ़ के आदिवासी गाँवों में लगेंगे 113 हैंडपंप, एक महीने में पूरा होगा काम

छत्तीसगढ़ के दूरदराज आदिवासी इलाकों में पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। सरगुजा जिले में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) पहाड़ी कोरवा समुदाय के गाँवों में पानी की समस्या दूर करने के लिए 113 हैंडपंप और बोरवेल लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश के बाद प्रशासन ने एक महीने के भीतर काम पूरा करने का लक्ष्य तय किया है।

ग्रामीणों को पानी के लिए जाना पड़ता था दूर

अधिकारियों के मुताबिक पहाड़ी कोरवा समुदाय के लोग लंबे समय से पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। कई गाँवों में लोगों को पानी के लिए दूर स्थित पारंपरिक जल स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता है। इसे देखते हुए सरगुजा जिला प्रशासन ने 113 नए हैंडपंप और बोरवेल लगाने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि इससे सैकड़ों दूरस्थ और वन क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद तेज हुई कार्रवाई

सरकारी अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हाल ही में सरगुजा के दूरस्थ इलाकों में पेयजल संकट पर गंभीर चिंता जताई थी। उन्होंने जिला कलेक्टर को तत्काल और प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने कहा था कि जंगलों और दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित नहीं रहने चाहिए और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत ने संबंधित विभागों को एक महीने के भीतर सभी हैंडपंप और बोरवेल का काम पूरा करने का आदेश दिया है। प्रशासन ने पहले ही जमीनी सर्वे पूरा कर लिया है।

DMF फंड से होंगे काम, कई ब्लॉकों में योजना लागू

अधिकारियों के मुताबिक यह काम जिला खनिज न्यास (DMF) फंड से कराया जाएगा। सबसे ज्यादा 34 हैंडपंप और बोरवेल लुंड्रा ब्लॉक में लगाए जाएंगे। इसके अलावा बतौली में 6, लखनपुर में 22, अंबिकापुर में 11, सीतापुर में 16, मैनपाट में 20 और उदयपुर ब्लॉक में 4 हैंडपंप व बोरवेल स्थापित किए जाएंगे। कलेक्टर अजीत वसंत ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर काम तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि पहाड़ी कोरवा बस्तियों में पेयजल की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख