शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

26/11 हमले के आरोपी अबु जुंदाल सहित 7 को उम्र कैद

· · 2 मिनट

26/11 हमले के आरोपी अबु जुंदाल सहित 7 को उम्र कैद

मुंबई। 2006 के महाराष्ट्र औरंगाबाद आर्म हॉल मामले में मकोका कोर्ट ने अबू जुंदाल समेत 7 लोगों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। 2 दोषियों को 14 साल की सजा दी गई है, जबकि तीन को अदालत ने 8 साल की सज़ा सुनाई है।

क्या है पूरा मामला?

2006 के औरंगाबाद आर्म हॉल मामले में पुलिस ने 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसमें सबसे बड़ी गिरफ्तारी 26/11 हमले के आरोपी अबु जुंदाल की थी। 8 मई 2006 को महाराष्ट्र ATS को जानकारी मिली थी के औरंगाबाद हाई-वे पर चंदवाड़ और मनमाड़ के बीच कारों में बड़ा हथियारों का जखीरा जा रहा है।

जुंदाल चला रहा था हथियारों से भरी कार

पुलिस ने उस समय एक कार को रोका था, पर दूसरी कार वहां से फरार हो गई थी। बताया जा रहा है की दूसरी कार आरोपी और इस मामले का मास्टर माईंड अबु जुंदाल खुद चला रहा था। बाद में पुलिस ने इस कार को बरामद भी कर लिया था। दोनों कारों से पुलिस को एक बड़ा हथियारों का जखीरा मिला जिसमें 40 किलों RDX, 16 AK 47, 50 ग्रेनेड, 5000 जिंदा कारतूस मिले थे।

22 आरोपियों में से 12 दोषी करार

2006 के महाराष्ट्र के औरंगाबाद आर्म हॉल मामले में मुंबई की स्पेशल मकोका कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया था। कोर्ट ने इस मामले में 22 आरोपियों में से 12 आरोपियों को दोषी करार दिया गया था। जिसमें आतंकी जेबुद्दिन अंसारी उर्फ अबु जुंदाल भी शामिल है। बाकी के 8 आरोपियों को सबूत न मिलने पर बरी कर दिया गया।

पाकिस्तान से आया था हथियार: कोर्ट

कोर्ट ने माना की हथियारों का जखीरा पाकिस्तान से आया था। और दोषी पाए गए लोगों के निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वीएचपी के नेता प्रवीन तोगडिया थे। 26/11 हमले का आरोपी जेबुद्दिन अंसारी उर्फ अबु जुंदाल भी शामिल है। बरी हुए लोगों में विवादित स्कॉलर जाकिर नाईक से जुड़ा फिरोज देशमुख भी शामिल था।

मकोका कोर्ट द्वारा दोषी दिए गए लोग

1. मोहम्मद अमीर शकील अहमद शेख

2. मोहम्मद मुज़फ्फर मोहम्मद तनवीर

3. मुस्ताक अहमद मोहम्मद इशाक शेख

4. जावेद अहमद अब्दुल मजीद अंसारी

5. अफज़ल ख़ान नबी ख़ान

7. डॉ मोहम्मद शरीफ़ शब्बीर अहमद

7. बिलाल अहमद अब्दुल रज़ाक

8. सय्यद आक़िफ़ सय्यद ज़फरुद्दीन

9. अफ़रोज़ ख़ान शाहिद ख़ान पठान

10. फैज़ल अताउर रेहमान शेख

11. मोहम्मद असलम

12. सय्यद ज़ैबुद्दीन अंसारी

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख