गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

11.46 करोड़ रुपए से होगा वाराणसी के चार ऐतिहासिक तालाबों का सौंदर्यीकरण

· · 1 मिनट

11.46 करोड़ रुपए से होगा वाराणसी के चार ऐतिहासिक तालाबों का सौंदर्यीकरण

नई दिल्ली (भाषा)। वाराणसी में चार ऐतिहासिक तालाबों को ओएनजीसी, एनबीसीसी और इस शहर के नगर निकाय द्वारा एक संयुक्त प्रयास के तहत स्वच्छ किया जाएगा।

वाराणसी में चार ऐतिहासिक तालाबों की सफाई और सौंदर्यीकरण के लिए कल ओएनजीसी, एनबीसीसी और वाराणसी नगर निगम ने एक सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। इस सहमति पत्र के मुताबिक, ओएनजीसी अपने सीएसआर के तहत इन चार तालाबों- दुर्गा कुंड, लक्ष्मी कुंड, सारंगनाथ कुंड और लाट भैरव कुंड की सफाई के लिए क्रियान्वयन एजेंसी एनबीसीसी को 11.46 करोड़ रुपए उपलब्ध कराएगी।

केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने आज जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि एनबीसीसी पांच साल तक इन तालाबों का रखरखाव भी करेगी। वाराणसी में 65 कुंड हैं जो ऐतिहासिक महत्व के हैं।

‘‘ओएनजीसी ने एक पायलट परियोजना के तहत इन चार कुंडों को लिया है जिससे अन्य कंपनियों के लिए इस दिशा में आगे आने का मार्ग प्रशस्त हो सके।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख