शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

योग कनेक्शन: निरोग रहने के लिए योग जरूरी

· · 2 मिनट

योग कनेक्शन: निरोग रहने के लिए योग जरूरी

आप शारीरिक और मनोवैज्ञानिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको अपने दैनिक जीवन के क्रियाकलापों में संतुलन बनाए रखना होगा। नित्य समय पर सोकर उठना, संतुलित आहार लेना और शारीरिक चपलता बनाए रखने के लिए खुद को सक्रीय बनाए रखना और सही समय पर सो जाना आदि बेहद जरूरी है।

दैनिक क्रिया कलापों की तरह व्यायाम योग आदि को भी महत्वपूर्ण मानकर अपनाना जरूरी है, लेकिन हमेशा किसी एक्सपर्ट की निगरानी में ताकि हम स्वस्थ और विकार रहित रहें। साथ ही सही तरीकों से इन्हें कर पाएं। इस सप्ताह से योगानंता (स्टूडियो ऑफ योगा) की फाउंडर रेखा हमारे पाठकों को लिए योगासन से जुड़ी कुछ बारीक जानकारियों को साझा करेंगी। इस लेख में वज्रासन के बारे में बताया जा रहा है…

ये भी पढ़ें- सेहतमंद रहने के लिए रोज चलती है योग की क्लास

वज्रासन

वज्रासन दो शब्दों का मेल है वज्र + आसन। वज्र का मतलब होता है कठोर अथवा मजबूत। इस आसन के अभ्यास से शरीर मजबूत बनता है। यह एक साधनात्मक मुद्रा है और यह एक मात्र ऐसा आसन है जिसे भोजन संपन्न होने के बाद भी कर सकते हैं। इस आसन को दिन या शाम दोनों वक्त कर सकते हैं।

वज्रासन करने की विधि

– वज्रासन करने के लिए किसी साफ समतल जगह पर अपना आसन बिछाएं।

– आसन पर घुटनों के बल बैठें तथा पंजों को पीछे फैलाकर एक पैर के अंगूठे को दूसरे अंगूठे पर रख दें।

– इस मुद्रा में आपके घुटने पास-पास किन्तु एड़ियां अलग-अलग होनी चाहिए।

– आपका नितम्ब दोनों पंजो के बीच में होना चाहिए और एड़ियां कूल्हों की तरफ होनी चाहिए। अब अपनी हथेलियों को घुटनो पर रखें।

– आप अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार वज्रासन का अभ्यास कीजिए, बाद में वापिस सामान्य अवस्था में आ जाएं।

– भोजन के बाद वज्रासन करना हो तो भोजन संपन्न होने के बाद कम से कम 5 मिनट के बाद ही इसे करें।

(रेखा: फाउंडर, योगानंता-स्टूडियो ऑफ योगा)

ये भी पढ़ें- ‘विदेशों से योग के सामान की मांग बढ़ी’

ये भी पढ़ें- इजराइलियों पर चढ़ा योग का क्रेज, अष्टांग सबसे लोकप्रिय

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख