शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

अब तत्काल टिकट भी करा सकते हैं कैंसिल, इन बातों का रखेंगे ध्यान तो वापस मिलेगा पूरा पैसा

· · 1 मिनट

अब तत्काल टिकट भी करा सकते हैं कैंसिल, इन बातों का रखेंगे ध्यान तो वापस मिलेगा पूरा पैसा

आप ट्रेन से सफर करने के लिए तत्काल टिकट बुक करा चुके हैं लेकिन किसी वजह से आप यात्रा नहीं कर पाए हैं तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। रेल विभाग तत्काल टिकट कैंसिल कराने पर 100 प्रतिशत किराया वापस करेगा। लेकिन रिफंड वापस करने की रेल विभाग ने कुछ शर्तें रखीं है। नियम के मुताबिक काउंटर हो या ई-टिकट दोनों पर रिफंड मिलेगा।

ये भी पढ़ें- ट्रेन में सफर करते हैं तो ये नंबर आएंगे काम

इन परिस्थितियों में वापस मिलेगा रिफंड

  • अगर ट्रेन शुरूआती स्टेशन पर तीन घंटे देरी से आती है तो आप पूरा रिफंड वापस ले सकते हैं।
  • अगर किसी कारण से ट्रेन का रूट डायवर्ट कर दिया जाता है तो उस स्थिति में रिफंड ले सकते हैं।
  • अगर किसी यात्री के बोर्डिंग स्टेशन से ट्रेन नहीं जाती है तो उस परिस्थिति में तत्काल टिकट पर पैसा रिफंड ले सकता है।
  • जिस श्रेणी में आपकी सीट बुक है उस श्रेणी में अगर आपको यात्रा करने की सुविधा नहीं मिल रही है तो आप पूरा किराया वापस ले सकते हैं।
  • अगर यात्री को लोअर श्रेणी में यात्रा की सुविधा मुहैया कराई जाती है तो रेलवे किराए के अंतर के साथ ही तत्काल का चार्ज भी लौटाएगी।

बतादें कि एसी श्रेणी में तत्काल टिकट बुकिंग सुबह 10 बजे से शुरू होती है जबकि नॉन एसी क्लास की बुकिंग सुबह 11 बजे से होती है। तत्काल टिकट बुकिंग यात्रा से एक दिन पहले करानी पड़ती है। एक पीएनआर पर अधिकतम चार यात्रियों की ही टिकट बुकिंग हो सकती है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख