शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

ट्रेन में सफर करते हैं तो ये नंबर आएंगे काम

· · 1 मिनट

ट्रेन में सफर करते हैं तो ये नंबर आएंगे काम

हम और आप जैसे करोड़ों लोग ट्रेन में सफर करते हैं। ट्रेन की यात्रा सबसे सस्ती और दूसरे वाहनों के मुकाबले समय बचाने वाली भी है। लेकिन लेटलतीफी, कोच और साफ-सफाई, सुरक्षा को लेकर कई समस्याएं भी होती हैं। रेलवे ने इनसे निपटने के कई नंबर भी जारी किए हैं, जिसमे से ज्यादातर ट्रोल फ्री यानी मुफ्त के हैं, लेकिन हममे से कई लोग इन नंबरों के बारे में ही नहीं जानते।

दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क यानी अपने भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ये नंबर जारी किए हैं। उदाहरण के लिए अगर आपको यात्रा के दौरान अपने कोच में साफ सफाई, खाना और मेडिकल व्यवस्था को लेकर कुछ शिकायत है तो आप 138 पर संपर्क कर सकते हैं। नीचे ऐसे ही कई और नंबरों के बारे में जानकारी है।

पीएनआर स्टेटस, ट्रेन अराइवल/ डिपार्चर, सीट की उपलब्धता और किराए आदि की जानकारी के लिए 139 पर संपर्क करें।

सुरक्षा के लिए आप 182 पर संपर्क कर सकते हैं।

अगर आपको कैटरिंग को लेकर कोई शिकायत करनी है तो 1800111321 पर संपर्क करें।

महिलाओं को किसी तरह की मदद के लिए 1091 साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन के लिए 1098 पर संपर्क कर सकते हैं।

अगर किसी तरह की रेल दुर्घटना होती है तो मदद के लिए 1072 पर संपर्क करें।

यात्री हेल्प लाइन नंबर 152210 और विजिलेंस हेल्प लाइन नंबर 9717638892, 9868175631 को डायल कर सकते हैं।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

संबंधित खबरें- भारतीय रेल: इन परिस्थितियों में आप कर सकते हैं स्लीपर क्लास में यात्रा

भारतीय रेल: इस्तेमाल के बाद जानिये किस तरीके से करें पानी की बोतल को नष्ट

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख