शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
मंडी भाव

उत्तर प्रदेश की ई-नाम मंडियों को जल्द मिलेगी बेहतर इंटरनेट सुविधा

· · 1 मिनट

उत्तर प्रदेश की ई-नाम मंडियों को जल्द मिलेगी बेहतर इंटरनेट सुविधा

नई दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) में कारोबार कर रहे उत्तर प्रदेश के किसानों को जल्दी ही तेज इंटरनेट की सुविधा का लाभ मिल सकता है। राज्य सरकार ने इन थोक मंडियों में लीज इंटरनेट लाइन लगाने का काम शुरू कर दिया है।

उत्तर प्रदेश ने अब तक 100 ई-नाम मंडियां स्थापित की हैं, जिनमें कुल 27.31 लाख किसान पंजीकृत हैं। अभी किसान एक मंडी के भीतर ऑनलाइन कारोबार कर रहे हैं। चुनिंदा मंडियों में परीक्षण के तौर पर एक से दूसरे मंडी के बीच कारोबार की सुविधा भी शुरू की गई है।

ये भी पढ़ें- किसानों के लिए खुशखबरी : ई-नाम पर अब भीम ऐप से भुगतान, क्षेत्रीय भाषाओं की भी सुविधा

लखनऊ में पदस्थापित कृषि मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “खराब और धीमा इंटरनेट मुख्य समस्या है। ई-नाम ऐप को मोबाइल में या डेस्कटॉप के जरिये इसकी वेबसाइट के परिचालन के लिए इंटरनेट का तेज होना जरूरी है। हमने लीज इंटरनेट लाइन लगाने के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) को ठेका दिया है। इस पर काम शुरू हो चुका है।“

उन्होंने कहा, “सभी 100 मंडियों में यह काम अगले 2-3 महीने में पूरा हो जाएगा। 100 मंडियों में से लखीमपुर और सहारनपुर मंडियों समेत करीब 20 मंडियां सक्रिय हैं और बाकियों में भी कारोबार के गति पकड़ने का अनुमान है।“

यह भी पढ़ें: ई-नाम मंडियों के संचालन में यूपी अव्वल

यूपी और मध्य प्रदेश की ई-नाम सुविधा देश में सबसे अच्छी : कृषि मंत्री

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Mandi Update May 8: मंडियों में बदले फल-सब्जियों के दाम, अनाज और दालों में राहत, जानें नई कीमतें

    बिहार की मंडियों में अनाज और दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं। फलों की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखा गया है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. मंडी भाव

    आज क्या होगा चेरी का भाव? रियल-टाइम AI सिस्टम से मिलेगा सटीक अनुमान

    भारत में चेरी जैसे ज़ल्दी खराब होने वाले और महंगे फलों की कीमतें अब अंदाज़ों पर नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तय…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. मंडी भाव

    चिंता मत कीजिये मसूर दाल पर ज़ीरो इंपोर्ट ड्यूटी 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है

    देश में दाल की किल्लत कम करने और दाम को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने मसूर दाल पर फ्री…

    गाँव कनेक्शन · 3 मिनटलेख