शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

उल्टी और पेट दर्द से पीड़ित महिला की पित्त नली से निकले 14 जीवित कीड़े

· · 1 मिनट

उल्टी और पेट दर्द से पीड़ित महिला की पित्त नली से निकले 14 जीवित कीड़े

नई दिल्ली। (भाषा) दिल्ली के एक अस्पताल में डॉक्टरों ने एक दुर्लभ मामले में 38 साल की रोगी की पित्त नली से 14 जीवित गोलकृमि निकालने का दावा किया है।

शालीमार बाग स्थित फोर्टिस अस्पताल ने बताया कि बिना सर्जरी के एंडोस्कोपी की मदद से 15 से 20 सेंटीमीटर लंबे ये कृमि रोगी के शरीर से निकाले गये। अस्पताल के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ अरविंद खुराना के नेतृत्व में डॉक्टरों ने इस प्रक्रिया को अंजाम दिया। अस्पताल के अनुसार सुनीता नाम की महिला को भयंकर पेट दर्द, बुखार, उल्टी के साथ ही पिछले छह महीने से बार-बार पीलिया की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ये भी पढ़ें- विश्व अस्थमा दिवस : विश्व में तीस करोड़ लोग हैं अस्थमा से ग्रसित

रोगी के पेट के सीटी स्कैन में यकृत को आंतों से जोड़ने वाली वाहिनी में कृमियों की मौजूदगी का पता चला। अस्पताल ने बताया कि एंडोस्कोपिक प्रक्रिया (ईआरसीपी) में 15 सें 20 सेंटीमीटर लंबे जीवित गोल कृमि निकाले गये। डॉक्टर खुराना ने कहा कि आंतों में गोल कृमि पाया जाना सामान्य बात है लेकिन पित्त नली में इनका होना असामान्य बात है। कभी कभी आंतों से ये कृमि पित्त नली में पहुंच जाते हैं, जिसके बाद दर्द, बुखार और पीलिया की शिकायत होती है। पित्त नली में दो-तीन गोलकृमि होने के तो मामले कई बार सामने आते हैं, लेकिन 14 कृमियों का होना दुर्लभ है।

ये भी पढ़ें- जानें विटामिन्स की कमी से हो सकते हैं कौन – कौन से रोग ? क्या हैं बचाव के तरीके

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख