शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

नियमित व्यायाम से स्वस्थ रहेगा आपका दिल

· · 2 मिनट

नियमित व्यायाम से स्वस्थ रहेगा आपका दिल

अगर सही तरीके से पर्याप्त व्यायाम किया जाए तो उससे बुढ़ापे की वजह से कमजोर पड़ा दिल दुबारा चुस्त-दुरुस्त हो सकता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इससे भविष्य में दिल के विफल होने के जोखिम से भी बचाव होगा। व्यायाम से सबसे ज्यादा लाभ उठाने के लिए इसे 65 साल की उम्र से पहले से ही शुरू कर देना चाहिए, जब दिल में इतनी लोचता बरकरार होती है कि उसे वापस ठीक किया जा सके।

पहले के एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया था कि व्यायाम सप्ताह में चार से पांच बार किया जाना चाहिए। शोध के सह-लेखक और यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास साउथवेस्टर्न मेडिकल सेंटर के प्रोफेसर व संस्थान के निदेशक बेंजामिन लीवाइन ने कहा, “हमारे दल द्वारा किए गए पिछले पांच सालों में किए गए अध्ययनों की श्रृंखला से पता चलता है कि व्यायाम का ‘खुराक’ ही जीवन के लिए मेरा नुस्खा है।”

अध्ययन की रिपोर्ट सर्कुलेशन नामक पत्रिका में प्रकाशित हुई है। शोध के दौरान प्रतिभागियों को दो अलग-अलग समूहों में बांटा गया। लगातार दो सालों को एक समूह को कसरत करने तथा दूसरे समूह को योग व बैलेंस ट्रेनिंग करने को कहा गया तथा उनका लगातार पर्यवेक्षण किया गया।

ये भी पढ़ें: कहीं थकान आपकी तरक्की न रोक दे, करें व्यायाम

इनमें से जिस समूह ने व्यायाम किया था उनमें व्यायाम के दौरान ऑक्सीजन खींचने में 18 फीसदी सुधार दर्ज किया गया, साथ ही हृदय की लोचता में 25 फीसदी सुधार दर्ज किया गया। उम्र बढ़ने के साथ दिल की मांसपेशियां कठोर हो जाती है, जो ऑक्सीजन से भरपूर रक्त शरीर को पहुंचाती है।

शोधकर्ताओं ने समझाया, “जब दिल की मांसपेशियां कठोर हो जाती हैं, तो आपको उच्च रक्तचाप की समस्या होती है, क्योंकि दिल के कक्ष में रक्त सही मात्रा में भर नहीं पाता। इसके सबसे गंभीर रूप में दिल के कक्ष से रक्त फेफड़े में वापस आ सकता है। यही वह वक्त होता है, जब हार्ट फेल होने लगता है।”

ये भी पढ़ें: प्रतिदिन सिर्फ 20 मिनट व्यायाम कीजिए और हमेशा स्वस्थ रहिए


ये भी पढ़ें: शोध: व्यायाम करने से होता है दिमाग तेज़

ये भी पढ़ें: आंखों की थकान दूर भगाएं ये व्यायाम

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख