शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय इलाहाबाद दौरा आज

· · 1 मिनट

लखनऊ/इलाहाबाद (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को पहली बार इलाहाबाद के दो दिवसीय दौरे पर होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर इलाहाबाद में तैयारी पूरी हो गई है। इस दौरान योगी इलाहाबाद मंडल की समीक्षा भी करेंगे।

तय कार्यक्रम के मुताबिक, शाम चार बजे इलाहाबाद आने के बाद शाम 4.30 बजे से 4.45 बजे तक मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। शाम 5 बजे से 6.30 बजे तक संगम क्षेत्र घाटों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद शाम 6.30 बजे से 7 बजे तक हरिहर गंगा आरती समिति और जिला प्रशासन की ओर से हो वाली आरती में शिरकत करेंगे।

राजनीति से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

रविवार चार जून को सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक मुख्यमंत्री स्थानीय निरीक्षण करेंगे। इसमें सिविल लाइंस थाना, राजापुर मलिनबस्ती में मुख्यमंत्री का दौरा हो सकता है। 10.45 बजे उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्तिक केन्द्र सभागार में बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे एवं तमाम परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री की बैठक के प्रमुख बिंदु कानून व्यवस्था और स्वच्छता होंगे। कुल 31 बिंदुओं पर मुख्यमंत्री मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें शिक्षण संस्थानों की स्थिति, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति, शहर की सड़कों का हाल, बारिश से पहले नालों की स्थिति, नमामि गंगे योजना शामिल है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख