शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

योग से पुराना पीठ दर्द ठीक होने में मिल सकती है मदद

· · 1 मिनट

योग से पुराना पीठ दर्द ठीक होने में मिल सकती है मदद

वाशिंगटन (भाषा)। नियमित योग से कमर में होने वाले दर्द को ठीक करने में काफी मदद मिलती है। भारत, ब्रिटेन और अमेरिका में हुए शोध की हाल में हुई समीक्षा में ये बात सामने आई।

कमर में दर्द सेहत से जुड़ी आम समस्या है और इसे लोग आम तौर पर खुद ही दुकान से दवा खरीदकर या फिर खुद देखभाल कर ठीक करते हैं। कुछ लोगों में ये तीन महीने या इससे ज्यादा समय तक बना रहता है, और तब इसे गंभीर माना जाता है।

पीठ का दर्द कई बार किसी बीमारी या स्थिति की वजह से भी होता है लेकिन अधिकतर मामलोंं में कमर दर्द की वजह का पता नहीं होता और यही वजह है कि इन्हें अनिर्दिष्ट भी कहा जाता है।

मौजूदा दिशानिर्देश बताते हैं कि व्यायाम चिकित्सा इसमें लाभदायक है और खास तौर पर योग को भी कई बार इलाज के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।

अमेरिका के मेरीलैंड विश्वविद्यालय की सूसन वीलैंड ने कहा, ‘हमारे नतीजे बताते हैं कि योगाभ्यास कमर दर्द के लक्षणों को कुछ मात्रा में कम कर देता है।’ दिल दिमाग के व्यायाम के तौर पर योग को दुनियाभर में लोकप्रियता मिली है जिससे आम जीवन शैली में फायदा भी होता है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख