शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

कर्नाटक संकट: शक्ति परीक्षण के लिए येदियुरप्पा ने भी कसी कमर, बागी विधायकों के संपर्क में

· · 2 मिनट

कर्नाटक संकट: शक्ति परीक्षण के लिए येदियुरप्पा ने भी कसी कमर, बागी विधायकों के संपर्क में

लखनऊ। कर्नाटक के सियासी हंगामा अभी भी जारी है। इसी सियासी हंगामे के दौरान बीजेपी अध्यक्ष येदियुरप्पा भी सदन में अपनी सियासी शक्ति को दिखाने के लिए शक्ति परीक्षण के लिए तैयार हैं। येदियुरप्पा ने कहा कि उन्हें सरकार के विश्वास प्रस्ताव लाने पर भी कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि सोमवार को वह खुद स्पीकर से मिलेंगे और उसी दिन विश्वास प्रस्ताव लाने का अनुरोध करेंगे।

पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने यह भी माना कि मुंबई में मौजूद कांग्रेस के बागी विधायक उनके संपर्क में है। येदियुरप्पा ने कहा कि एचडी कुमारस्वामी को अब तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।लोग इस सरकार से परेशान हो चुके हैं।

https://twitter.com/hashtag/Karnataka

पांच और विधायक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

गठबंधन के पांच और बागी विधायक सुप्रीम कोर्ट गए हैं। विधायकों ने कोर्ट में शिकायत की है कि विधानसभा अध्यक्ष उनका इस्तीफा नहीं स्वीकार कर रहे हैं। विधायकों का कहना है कि स्पीकर का रवैया असंवैधानिक है। उन्होंने याचिका में कहा है कि उन्हें सरकार का समर्थन करने को कहा जा रहा है। ऐसा न करने पर उनकी विधायकी रद्द करने को कहा जा रहा है।

इससे पहले 10 और बागी विधायक पहुंचे थे सुप्रीम कोर्ट

इससे पहले इन 5 विधायकों के अलावा 10 अन्य बागी विधायकों ने भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका पर सुनवाई करते हुए विधानसभा अध्यक्ष पर को निर्देश देते हुए कहा था कि मंगलवार तक इन विधायकों पर कोई फैसला न लिया जाए।

ये भी पढ़ें-कर्नाटक संकट: सदन में बहुमत साबित करने के लिए कुमारस्वामी ने स्पीकर से मांगा समय

निर्दलीय विधायकों ने विपक्ष में बैठने की स्पीकर से की मांग

निर्दलीय विधायक आर शंकर और एच नागेश ने स्पीकर को एक पत्र लिखकर अपने लिए विपक्षी खेमे में बैठने की मांग की है।दोनों विधायक कांग्रेस-जेडीएस सरकार को समर्थन कर रहे थे और हाल ही मे मंत्री भी बने थे। 8 जुलाई को इन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा देकर सरकार से इस्तीफा वापस ले लिया था।

दरअसल बीते दिनों कांग्रेस के 13 और जद( एस) के 3 विधायकों ने इस्तीफा दिया था। केपीजेपी और एक निर्दलीय विधायकों ने भी सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। इस्तीफे स्वीकार होने के बाद विधानसभा में कुल सीटों की संख्या 225 से घटकर 209 तक हो जाएगी। बहुमत साबित करने के लिए कांग्रेस और जद(एस) गठबंधन 105 सीटों की जरूरत होगी। इस स्थिति में गठबंधन के पास केवल 100 सीटें ही होंगी और उन्हे सत्ता से हाथ धोना पड़ सकता है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख