शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

अगर आपके पास नहीं है कैश, तो ये कंपनी दे रही है आधार के जरिये मोबाइल

· · 2 मिनट

अगर आपके पास नहीं है कैश, तो ये कंपनी दे रही है आधार के जरिये मोबाइल

लखनऊ। फेस्टिवल सीजन को देखते हुए लगभग हर स्‍मार्टफोन कंपनियों ने अलग – अलग तरह के ऑफर लॉन्‍च किए हैं। कहीं डिस्‍काउंट मिल रहा है तो कोई EMI का ऑफर दे रहा है। लेकिन इन सब के बीच स्‍मार्टफोन मेकर कंपनी Xioami ने भारतीय ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर लॉन्‍च किया है। कंपनी की ओर से कार्डलेस EMI सर्विस लॉन्‍च किया गया है। इसकी जानकारी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है। इसके अलावा कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने सोशल मीडिया पर साझा भी किया है। तो आइए, जानते हैं क्‍या है वो खास ऑफर।

क्‍या है ऑफर

इस ऑफर के तहत Xioami ग्राहकों को बिना क्रेडिट कार्ड के ही अपने पसंदीदा प्रोडक्ट्स खरीदने का मौका दे रही है। यानी अब आपको क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि इस ऑफर के तह‍त कंपनी आपसे आधार समेत कुछ डॉक्‍यूमेंट जरूर मांगेगी।

ये भी पढ़ें- 349 का प्लान लाकर जियो को टक्कर दे रहा है रिलायंस कम्युनिकेशंस

कैसे उठा सकते हैं फायदा

इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.mi.com/in/mifinance/ पर जाकर सबसे पहले अकाउंट बनाना होगा। इसके बाद कार्डलेस EMI के ऑप्‍शन पर क्‍लिक कर ओटीपी जेनरेट करना होगा। फिर आपसे कुछ पर्सनल इन्‍फॉरर्मेशन मांगी जाएगी। इनमें आपको आधार कार्ड, मोबाइल नंबर समेत अन्‍य निजी जानकारियां देनी होगी।

ये होगा अगला स्‍टेप

अगले स्‍टेप में नेटबैकिंग के जरिए अपने इनकम को वेरिफाई कराना होगा। इसके बाद री-पेमेंट के लिए क्रेडिट का सेटअप करना होगा। यहां से आपका जेस्टमनी अकाउंट तैयार हो जाएगा। यहां बता दें कि जेस्‍टमनी एक ऐसी ई-कॉमर्स पोर्टल है जो कस्‍टमर्स को बिना क्रेडिट कार्ड के EMI पर प्रोडक्‍ट उपलब्‍ध कराती है। जेस्टमनी और Xioami के बीच इस ऑफर के लिए हाल ही में साझेदारी हुई है। एक बार अकाउंट की सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद कस्‍टमर्स अपनी इच्छानुसार प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं। कार्डलेस क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट बाद में कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- जियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल लाया 4जी स्मार्टफोन

ये हैं शर्तें

इस EMI स्‍कीम की कुछ शर्तें भी हैं। कंपनी के इस ऑफर के तहत एक अकाउंट से सिर्फ एक प्रोडक्‍ट खरीदा जा सकेगा। यह ऑफर 14 अक्‍टूबर 2017 से 17 अक्‍टूबर 2017 तक के लिए है। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

खेती और रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाली मशीनों और जुगाड़ के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख