शनिवार, 28 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्राउंड एक्टिवेशन

पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिये लोगों के घरों तक जा कर लगाते है नि:शुल्क पौधे

· · 1 मिनट

पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिये लोगों के घरों तक जा कर लगाते है नि:शुल्क पौधे

स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

लखनऊ। बुलंदशहर के मनीष तिवारी घर-घर जाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर रहे हैं। बुलंदशहर जिले के शिकारपुर क्षेत्र में रहने वाले मनीष तिवारी पिछले कई वर्षों से ‘पेड़ वाले बाबा’ के नाम से जाने जाते हैं। स्कूल, कॉलेज आदि कई सार्वजनिक स्थानों पर पर्यावरण बचाने के लिए वह नि:शुल्क पौधे लगाते हैं।

मनीष बताते हैं, “मैंने अपना नंबर कई जगह बांटा है। जो लोग पौधे लगाने के लिए मुझे कॉल करते हैं। मैं उनके घर जाता हूं। लेकिन लोगों के अंदर जानकारी का अभाव है। बहुत कम ही ऐसे कॉल आते हैं जो पौधे लगाने के लिए बोलें। मेरे जैसे कई पर्यावरण को बचाने में जुटे लोगों ने शहर भर में अपने मोबाइल नम्बर -9451111940 पर्चे पर लिखकर लोगों को बांटे। ताकि लोग पौधे लगवाएं।”

ये भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस: हर महीने एक अरब से ज्यादा सैनिटरी नैपकिन फेंका जाता है कूड़े में

पेड़ काटने वाले लोगों पर कार्रवाई करने के बारे में मनीष बताते हैं, “जहां पर भी हरे पेड़ काटने की सूचना मिलती है मैं जाता हूं और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाता हूं। न्यायालय में चार्जशीट दाखिल करता हूं और वन विभाग से जुर्माना भी करवाता हूं।”

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्राउंड एक्टिवेशन

    “हमारे बारे में कोई जानने की कोशिश ही नहीं करता, इसलिए अब हम खुद बनेंगे अपने समुदाय की आवाज”

    एलजीबीटी समुदाय के पास अपनी तमाम कहानियाँ हैं जिन्हें अब तक मीडिया में प्रमुखता से जगह नहीं मिली है। सामुदायिक पत्रकारिता के…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख
  2. ग्राउंड एक्टिवेशन

    इनके पास हैं हजारों खबरें जो कभी मीडिया तक नहीं पहुंच पाईं

    भारत के गाँव किस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, वो कौन लोग हैं जो वर्षों से गुमनाम होकर बदलाव की…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख