रविवार, 29 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
रूरल टीवी

राजस्थान-गुजरात बॉर्डर पर फंसे उत्तर प्रदेश और बिहार के मजदूर भी लौटना चाहते हैं अपने गांव

· · 1 मिनट

राजस्थान-गुजरात बॉर्डर पर फंसे उत्तर प्रदेश और बिहार के मजदूर भी लौटना चाहते हैं अपने गांव

अरवल्ली(गुजरात)। लॉकडाउन के बाद देश भर से मजदूर अपने घरों के लिए निकल पड़े, कुछ अपने घरों तक पहुंच गए और कई लोग अभी भी फंसे हुए हैं।

गुजरात में मजदूरी करने वाले ये मजदूर कई किमी का सफर करने के बाद अब भी घर नहीं पहुंच पाए हैं। उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले धीरज तिवारी भी इन्हीं मजदूरों में से एक हैं। धीरज सूरत में ड्राइवर हैं, लेकिन अब घर जाना चाहते हैं।

धीरज बताते हैं, “कोरोना वायरस के कारण रोजगार बंद होने की वजह से सभी दिहाड़ी मजदूर अपने घर जाने के लिए चल पड़े हैं, किसी तरह गाड़ी करके हम यहाँ तक पहुंचे अब हमें आगे ही नहीं जाने दिया जा रहा। हमें न खाना दिया और ना ही पानी।”

344778-vlcsnap-2020-04-01-13h11m34s150
344778-vlcsnap-2020-04-01-13h11m34s150

दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, मध्य प्रदेश, झारखण्ड जैसे राज्यों से निकले ये मजदूर बड़ी मुसीबत में फँस चुके हैं। अपने घर जाने के लिए इनके पास कोई साधन नहीं है, ये रो रहे हैं, भूखे पेट हैं, बीच रास्ते में फँस चुके हैं और हर किसी से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

कई लोग अपने परिवार को मिलने के लिए तरस रहे है पर सभी लोग रास्ते में ही अटक गए है, पर उनकी सुनने वाला ना ही कोई है। कुछ लोगों को बिहार जाना है, जो किसी को यूपी, तो कोई मध्यप्रदेश का है, लोगों का कहना था है, राजस्थान के लोगों को जाने दिया गया, पर उन्हें क्यों रोका गया वो समझ नहीं पाए। कुछ लोग उदयपुर तक गए पर उन्हे वापस राजस्थान गुजरात सीमा पर लाया गया।

ये भी पढ़ें : Lockdown : ये रो रहे हैं, भूखे पेट हैं, हर किसी से मदद की गुहार लगा रहे हैं

और पढ़िए

  1. रूरल टीवी

    AI बताएगा मिट्टी की सेहत, खड़ी फ़सल की पैदावार और लगने वाले रोग

    अब आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस बताएगा मिट्टी की सेहत, खड़ी फ़सल की पैदावार और उसमें लगने वाले रोग।

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. रूरल टीवी

    गाँव टॉप ट्रेंड्स: अखरोट की खेती, साल भर डिमांड वाली फ़सल

    गाँव टॉप ट्रेंड्स में अखरोट की खेती: वह फ़सल जिसकी बाज़ार में साल भर डिमांड बनी रहती है।

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  3. रूरल टीवी

    सब कुछ है मेले के इस पुराने फ़ोटो स्टूडियो में

    गाँव के मेले में सजा एक पुराना फ़ोटो स्टूडियो, जहाँ तस्वीर खिंचवाने का हर सामान मौजूद है।

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख