शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्राउंड एक्टिवेशन

शराब की दुकान हटवाने मुख्यालय पहुंची महिलाओं ने किया हंगामा

· · 1 मिनट

शराब की दुकान हटवाने मुख्यालय पहुंची महिलाओं ने किया हंगामा

स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

औरैया।ककोर मुख्यालय के पास हरी पुर्वा में देशी शराब और बियर की दुकान सड़क किनारे स्थित है। जहां से स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं पर वहां खड़े लोग छींटाकशी करते हैं। गांव की महिलाओं ने ठेका को सड़क से हटवाने के लिए मुख्यालय पहुंच हंगामा करते हुए एडीएम को ज्ञापन सौंपा है।

जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर गांव हरीपुर्वा निवासी हंगामा कर रही महिलाओं को एडीएम राम सेवक द्विवेदी ने समझाते हुए कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।

गीतांजली (30 वर्ष ) ने बताया, “सड़क किनारे देशी शराब और बियर की दुकान है। जहां पर शराब पीने वाले लोग वहां खड़े होकर वहां से निकलने वाली छात्राओं और महिलाओं के साथ अभद्रता करते है। ठेका हटवाने के लिए कई बार शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद ठेका नहीं हटाया जा रहा है। ”

ये भी पढ़ें- ‘पर्यावरण संरक्षण’ का पाठ साइकिल चलाकर पढ़ा रहे युवा रतन

वहीं शीला देवी (50वर्ष ) ने बताया,“ अगर ठेका 15 दिन के अंदर न हटाया गया तो ठेका पर तोड़फोड़ करेंगी।” वहीं इस मामले में एडीएम ने आबकारी इंस्पेक्टर और एसडीएम अमित कुमार राठौर को जांच कर कार्रवाई किए जाने का आदेश दिया है। एडीएम के आशवासन दिए जाने के बाद महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ और वापस चली गई।

और पढ़िए

  1. ग्राउंड एक्टिवेशन

    “हमारे बारे में कोई जानने की कोशिश ही नहीं करता, इसलिए अब हम खुद बनेंगे अपने समुदाय की आवाज”

    एलजीबीटी समुदाय के पास अपनी तमाम कहानियाँ हैं जिन्हें अब तक मीडिया में प्रमुखता से जगह नहीं मिली है। सामुदायिक पत्रकारिता के…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख
  2. ग्राउंड एक्टिवेशन

    इनके पास हैं हजारों खबरें जो कभी मीडिया तक नहीं पहुंच पाईं

    भारत के गाँव किस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, वो कौन लोग हैं जो वर्षों से गुमनाम होकर बदलाव की…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख