शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

फ्री में चला रहे हैं वाई फाई तो हो जाएं सावधान

· · 1 मिनट

फ्री में चला रहे हैं वाई फाई तो हो जाएं सावधान

लखनऊ। क्या आप भी फ्री का वाई फाई इस्तेमाल करते हैँ। अक्सर हम किसी भी होटर या मेहमान के यहां जाते ही उससे वाईफाई का पासवर्ड मांग लेते हैं। लेकिन ये परेशानी का सबब हो सकती है।

एंटी वायरस कंपनी सिमेंटेक ने अपने ‘नॉर्टन वाई-फाई रिस्क रिपोर्ट 2017’ में फ्री वाईफाई को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट पेश की है। सिमेंटेक की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में रहने वाले लोग वाईफाई के लिए रिस्क की परवाह नहीं करते हैं और रिस्क लेने वालों में भारतीय दुनिया में सबसे आगे हैं। भारत में फ्री वाईफाई के चक्कर में 96 फीसदी लोग भारी रिस्क लेते हैं। सिमेंटेक ने 15 देशों में सर्वे कर यह रिपोर्ट बनाई है।

भारतीय ज्यादा चुराते हैं वाईफाई

इस सर्वे में 15 देशों के 15,000 से ज्यादा यूजर्स को शामिल किया गया था, लेकिन सबसे खास बात यह है कि लगभग आधे (48%) भारतीय यूजर्स बिना वाईफाई ओनर के परमिशन के वाईफाई इस्तेमाल करते हैं। मतलब चोरी छिपे वाईफाई का इस्तेमाल करते हैं।

पर्सनल डेटा लीक हो सकता है

जब आप किसी का वाईफाई इस्तेमाल करने के लिए उससे पासवर्ड मांगते हैं तो आप साथ ही बिना चाहे अपने मोबाइल में उस वाईफाई नेटवर्क को एक्सेस भी दे देते हैं। सिमेंटेक की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्री वाईफाई के लिए पर्सनल मेल, फोटो, मोबाइल में मौजूद ऐप, कॉन्टेक्ट लिस्ट का एक्सेस देते है। यहां तक कि बैंक अकाउंट जैसी इम्पोर्टेन्ट इन्फॉर्मेशन भी एक्सेस की जा सकती है।

अश्लील कंटेंट देखने चाले ज्यादा

रिपोर्ट के मुताबिक, फ्री वाईफाई से करीब 31% लोग अश्लील कंटेंट देखते हैं, जबकि 44% लोग ऑफिस में अश्लील कंटेंट देखते है, वहीं 49% लोग होटल में अश्लील कंटेंट देखते हैं। साथ ही 48% लोग चोरी से वाईफाई का इस्तेमाल करते हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख