शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

बैंकों, एटीएम से पैसे निकालने की सीमा जारी क्यों : चिदंबरम

· · 1 मिनट

नई दिल्ली (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए केंद्र सरकार से पूछा कि 30 दिसंबर की समय सीमा गुजर जाने के बाद भी पैसे निकालने की सीमा निर्धारित क्यों है।

चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, “प्रधानमंत्री ने लोगों से 30 दिसंबर तक धैर्य रखने को कहा था। अब यह समय सीमा समाप्त हो गई है तो पैसे निकालने की सीमा पर प्रतिबंध क्यों लगा है?”

उन्होंने कहा, “क्या सभी एटीएम दो जनवरी से सुचारू ढंग से काम करेंगे और उनमें पर्याप्त नकदी होगी? यदि नहीं, तो क्यों?”

चिदंबरम ने पूछा, “क्या मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए अब अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा? क्या दो जनवरी के बाद घूस ली या दी नहीं जाएगी?”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर को 500 और 1,000 रुपये के नोटों को उसी दिन मध्यरात्रि से अवैध घोषित कर दिया था और इससे उपजे नकदी संकट को दूर करने के लिए 50 दिनों का समय मांगा था।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख