शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

जिन्हें मुझसे नफरत है, मुझे उनसे भी प्रेम है: राहुल

· · 1 मिनट

नई दिल्ली (आईएएनएस)। अपना ट्विटर अकाउंट हैक होने तथा उसपर अभद्र पोस्ट किए जाने के एक दिन बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि वह उन सभी से प्रेम करते हैं, जो उनसे नफरत करते हैं। उन्होंने ऐसे सभी लोगों को अच्छा भी कहा।

राहुल ने अपने अकाउंट से ट्वीट किया, “मुझसे नफरत करने वाले सभी लोगों के लिए: मैं आप सब से प्रेम करता हूं। आप अच्छे लोग हैं। आपके भीतर जो नफरत भरी है, उसके कारण आप यह देख नहीं पा रहे हैं।”

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस का भी ट्विटर अकाउंट गुरुवार सुबह हैक कर लिया गया था, लेकिन बाद में उसे बहाल कर लिया गया। दूसरी तरफ कांग्रेस ने अपने अकाउंट से ट्वीट किया, “हैलो एवरीवन! हम फिर आ गए हैं। सुबह किए गए ट्वीट में निश्चित तौर पर बुद्धि का अभाव था। खैर! मोदी जी, लोगों के सवालों पर आइए और जो जवाब दिया जाना है, उसके बारे में सोचिए?”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख