शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
किसान कनेक्शन

Wheat Procurement: देश में गेहूं खरीद 9% घटी, मध्य प्रदेश में बड़ी गिरावट, इन राज्यों ने लक्ष्य किया लगभग पूरा

इस साल सरकारी गेहूं खरीद में कमी का सामना करना पड़ रहा है। मध्य प्रदेश में खरीद काफी हद तक घट गई है, जबकि पंजाब और हरियाणा ने अपने निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिया है। प्राकृतिक आपदाओं के चलते बेमौसम बारिश ने गेहूं की गुणवत्ता को नकारात्मक प्रभावित किया है।

· · 2 मिनट

Wheat Procurement: देश में गेहूं खरीद 9% घटी, मध्य प्रदेश में बड़ी गिरावट, इन राज्यों ने लक्ष्य किया लगभग पूरा

देश में इस साल सरकारी गेहूं खरीद में गिरावट दर्ज की गई है। 30 अप्रैल 2026 तक सरकार ने 23.25 मिलियन टन (MT) गेहूं की खरीद की है जो पिछले साल के 25.63 मिलियन टन के मुकाबले करीब 9 प्रतिशत कम है। इस गिरावट की मुख्य वजह मध्य प्रदेश में खरीद का काफी कम होना बताया जा रहा है, हालांकि पंजाब और हरियाणा में लक्ष्य लगभग पूरा कर लिया गया है। कुल मिलाकर, सरकार का लक्ष्य 30 जून तक 34.5 मिलियन टन गेहूं खरीदने का है।

मध्य प्रदेश में खरीद 59% घटी, लक्ष्य बढ़ाया गया

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश में इस बार गेहूं खरीद 2.75 मिलियन टन रही, जो पिछले साल के 6.768 मिलियन टन से करीब 59 प्रतिशत कम है। हालांकि अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में खरीद में कुछ सुधार देखने को मिला। केंद्र सरकार ने राज्य में कुल खरीद लक्ष्य 7.8 मिलियन टन से बढ़ाकर 10 मिलियन टन कर दिया है। राज्य सरकार किसानों को एमएसपी 2,585 रुपये प्रति क्विंटल के ऊपर अतिरिक्त बोनस भी दे रही है।

पंजाब में 7% बढ़ी खरीद, हरियाणा ने लक्ष्य पार किया

रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब में गेहूं खरीद 11.10 मिलियन टन पहुंच गई, जो पिछले साल के 10.39 मिलियन टन से 7 प्रतिशत अधिक है। यहां 97 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो चुका है और खरीद जल्द पूरी होने की संभावना है। वहीं हरियाणा में 7.66 मिलियन टन खरीद के साथ 7.2 मिलियन टन का लक्ष्य पार कर लिया गया है, जो पिछले साल से 17 प्रतिशत ज्यादा है।

अन्य राज्यों में मिश्रित प्रदर्शन

आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में खरीद 7.12 लाख टन रही, जो पिछले साल 7.54 लाख टन थी। राजस्थान में 9.76 लाख टन खरीद हुई, जो पिछले साल 11.44 लाख टन से कम है। वहीं बिहार में 19,485 टन खरीद हुई, जो पिछले साल के 14,291 टन के मुकाबले 36 प्रतिशत ज्यादा है। केंद्र सरकार ने यूपी, राजस्थान और बिहार में खरीद लक्ष्य भी बढ़ाया है।

बेमौसम बारिश से गुणवत्ता प्रभावित, नियमों में ढील

मार्च और अप्रैल में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण गेहूं की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। दानों में नमी बढ़ी, सिकुड़न और चमक की कमी जैसी समस्याएं सामने आईं। ऐसे में सरकार ने ढीले मानकों (URS) के तहत गेहूं खरीद की अनुमति दी है और निर्देश दिए हैं कि ऐसे गेहूं को अलग से संग्रहित किया जाए।

और पढ़िए

  1. किसान कनेक्शन

    नई कपास की आवक शुरू, मंडियों में 9,200-9,500 रुपये क्विंटल भाव; नवंबर में क्या होगा?

    देश के कई राज्यों में नई कपास की शुरुआती आवक शुरू हो गई है, लेकिन कच्चे कपास के भाव मज़बूत हैं। प्रमुख…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  2. किसान कनेक्शन

    खेती में AI का बढ़ता इस्तेमाल, लेकिन किसान की कमाई कितनी बढ़ेगी? जानिए क्यों ज़रूरी है किसान-केंद्रित तकनीक

    कृषि में एआई तकनीक ने किसानों को सही फैसले लेने में सहारा दिया है। यह तकनीक मौसम, भूमि और कीटों की जानकारी…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  3. किसान कनेक्शन

    FAO Report: जिस मिट्टी से उगता है हमारा खाना, उसकी सेहत बिगड़ रही! खेती पर क्यों बढ़ा ख़तरा, जानिए पूरी वजह

    दुनिया भर में मिट्टी का क्षरण जारी है और इसे बचाने के तरीके धीमी गति से अपनाए जा रहे हैं। एफएओ की…

    Mansi Tripathi · 5 मिनटलेख