शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
किसान कनेक्शन

ठंड, कोहरा और रोग: इस रबी सीज़न में किसान कैसे बचाएँ गेहूँ की खेती

रबी मौसम 2025–26 में ठंड और कोहरे के बढ़ते असर ने गेहूं की खेती को चुनौतीपूर्ण बना दिया है। ऐसे में किसानों के लिए सही समय पर सिंचाई, संतुलित खाद और रोग-कीट पर नज़र रखना बेहद ज़रूरी हो गया है।

· · 3 मिनट

ठंड, कोहरा और रोग: इस रबी सीज़न में किसान कैसे बचाएँ गेहूँ की खेती

रबी मौसम 2025–26 में ठंड और कोहरे के बढ़ते असर ने गेहूं की खेती को चुनौतीपूर्ण बना दिया है। ऐसे में किसानों के लिए सही समय पर सिंचाई, संतुलित खाद और रोग-कीट पर नज़र रखना बेहद ज़रूरी हो गया है।

इस साल रबी का मौसम थोड़ा अलग है। ठंड ज़्यादा है, कई इलाकों में कोहरा लंबे समय तक बना हुआ है और दिन में धूप कम निकल रही है। ऐसे मौसम में गेहूं की फसल पर रोग और कीट जल्दी हमला कर सकते हैं। इसलिए इस बार खेती में लापरवाही नहीं, बल्कि समय पर सही फैसला लेना ज़रूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय गेहूँ एवं जौ अनुसंधान संस्थान (IIWBR) ने गेहूं के किसानों के लिए खास सलाह दी है।

सिंचाई को लेकर सबसे ज़रूरी बात

गेहूं की फसल में पानी सही समय पर देना सबसे अहम होता है। बुवाई के लगभग 20–25 दिन बाद पहली सिंचाई करनी चाहिए। यही समय होता है जब पौधे की जड़ें मज़बूत बनती हैं। इसके बाद जब पौधे में कल्ले निकलें, फिर बाल आने लगे और दाना भरने लगे, तब पानी की ज़रूरत पड़ती है। लेकिन ज़्यादा पानी देना भी नुकसान करता है। अगर खेत में पानी ज़्यादा देर तक खड़ा रहा तो जड़ सड़ने लगती है और रोग लगने का खतरा बढ़ जाता है। ठंड और कोहरे के दिनों में शाम के समय सिंचाई करने से बचना बेहतर रहता है।

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु के मदुरै से यूपी के कन्नौज तक: चमेली की खेती पर मंडराता नया कीट संकट

खाद कैसे डालें ताकि फसल मज़बूत बने

कई किसान सोचते हैं कि ज़्यादा यूरिया डालेंगे तो फसल ज़्यादा अच्छी होगी, लेकिन ऐसा नहीं है। बिना मिट्टी जांच के ज़्यादा खाद डालने से फसल कमजोर हो सकती है। बुवाई के समय थोड़ी खाद डालें और पहली सिंचाई के बाद नाइट्रोजन की अगली मात्रा दें। खाद हमेशा संतुलन में डालनी चाहिए, ताकि पौधा मजबूत बने और गिरने का खतरा न रहे।

IMD का मौसमी पूर्वानुमान: जनवरी में ठंड और शीतलहर वाले दिन बढ़ने के संकेत
IMD का मौसमी पूर्वानुमान: जनवरी में ठंड और शीतलहर वाले दिन बढ़ने के संकेत Photo: Gaon Connection Network

इस मौसम में कौन से रोग और कीट ज़्यादा नुकसान कर सकते हैं

ठंड और नमी के कारण पीला रतुआ नाम का रोग इस समय जल्दी फैलता है। इसमें गेहूं की पत्तियों पर पीली धारियाँ दिखने लगती हैं। अगर समय पर दवा न डाली जाए तो पूरी फसल खराब हो सकती है। इसी तरह माहू नाम का कीट पौधे का रस चूस लेता है, जिससे पौधा कमजोर हो जाता है। किसान भाइयों को चाहिए कि खेत में रोज़ नज़र रखें। बहुत ज़्यादा कीट दिखें तभी दवा का छिड़काव करें, बेवजह दवा डालने से खर्च बढ़ता है और फायदा कम होता है।

मौसम को देखकर खेती करें

अगर कोहरा बहुत घना हो या बारिश की संभावना हो तो दवा का छिड़काव न करें, क्योंकि ऐसी स्थिति में दवा ठीक से असर नहीं करती। खेत में पानी जमा न होने दें और अगर कोई पौधा बहुत ज़्यादा बीमार दिखे तो उसे खेत से निकाल देना बेहतर होता है। अपने इलाके के मौसम की जानकारी और कृषि विभाग की सलाह पर ध्यान देना भी फायदेमंद रहता है।

आखिर में किसानों के लिए सीधी सलाह

इस रबी मौसम में गेहूं की अच्छी पैदावार के लिए सबसे ज़रूरी है – समय पर सिंचाई, संतुलित खाद और खेत पर नियमित नज़र। मौसम बदल रहा है, इसलिए पुरानी आदतों से नहीं, बल्कि वैज्ञानिक सलाह से खेती करनी होगी। अगर किसान समय रहते छोटे-छोटे फैसले सही ले लें, तो फसल सुरक्षित रहेगी और पैदावार भी अच्छी मिलेगी।

ये भी पढ़ें: 51 हजार हेक्टेयर, 5 हजार टन तेल: कैसे अरोमा मिशन ने बदली किसानों की किस्मत

और पढ़िए

  1. किसान कनेक्शन

    नई कपास की आवक शुरू, मंडियों में 9,200-9,500 रुपये क्विंटल भाव; नवंबर में क्या होगा?

    देश के कई राज्यों में नई कपास की शुरुआती आवक शुरू हो गई है, लेकिन कच्चे कपास के भाव मज़बूत हैं। प्रमुख…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  2. किसान कनेक्शन

    खेती में AI का बढ़ता इस्तेमाल, लेकिन किसान की कमाई कितनी बढ़ेगी? जानिए क्यों ज़रूरी है किसान-केंद्रित तकनीक

    कृषि में एआई तकनीक ने किसानों को सही फैसले लेने में सहारा दिया है। यह तकनीक मौसम, भूमि और कीटों की जानकारी…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  3. किसान कनेक्शन

    FAO Report: जिस मिट्टी से उगता है हमारा खाना, उसकी सेहत बिगड़ रही! खेती पर क्यों बढ़ा ख़तरा, जानिए पूरी वजह

    दुनिया भर में मिट्टी का क्षरण जारी है और इसे बचाने के तरीके धीमी गति से अपनाए जा रहे हैं। एफएओ की…

    Mansi Tripathi · 5 मिनटलेख