शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

जल्द ही यूजर्स अपने कंप्यूटर से कर सकेंगे वीडियो और वॉयस कॉलिंग

· · 1 मिनट

जल्द ही यूजर्स अपने कंप्यूटर से कर सकेंगे वीडियो और वॉयस कॉलिंग

पिछले कई दिनों से व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए कई तरह के फीचर पर रिसर्च कर रहा है। अभी हाल ही में भारत के लिए पेमेंट फीचर्स ग्रुप वीडियो की टेस्टिंग होने की रिपोर्ट सामने आई है। ऐप पर वीडियो कॉलिंग की शानदार सफलता के बाद कंपनी अब वेब वर्जन पर भी कॉलिंग का फीचर जारी करने वाली है। यानि जल्द ही आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप से भी व्हाट्सऐप वीडियो और वॉयस कॉलिंग कर सकेंगे।

व्हाट्सऐप के इस फीचर की जानकारी ऐप के बारे में लगातार अपडेट देने वाले WABetaInfo ने ट्वीट करके दी है। ट्वीट के मुताबिक व्हाट्सऐप वेब के 0.2.8299 वर्जन पर यूजर्स वीडियो और वॉयस कॉल कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें- सावधान: व्हाट्सएप के जरिये आपकी ऑनलाइन ऐक्टिविटी को किया जा सकता है हैक

https://t.co/ToBu8BjEmI

बता दें कि वेब पर वीडियो कॉलिंग का आनंद लेने के लिए यह जरूरी है कि व्हाट्सऐप ऐप वाला आपका फोन इंटरनेट से कनेक्ट रहे। वेब वर्जन पर आपको वीडियो और वॉयस कॉल का नोटिफिकेशन मिलेगा जिसके बाद इस फीचर का इस्तेमाल कर सकेंगे। वेब वर्जन के नए अपडेट में लॉगिन का डिजाइन भी बदल गया है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख