शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
किसान कनेक्शन

खरपतवार काटने की मशीन, पेड़-पौधों के अगल-बगल भी अच्छे से करती है सफाई

· · 1 मिनट

खरपतवार काटने की मशीन, पेड़-पौधों के अगल-बगल भी अच्छे से करती है सफाई

लखनऊ। खरपतवार के नियंत्रण के लिए ज्यादातर किसान पेस्टीसाइड का इस्तेमाल करते हैं और कुछ किसान निराई करके घास को हटाते हैं। इसके लिए कई मशीनें भी आई हैं लेकिन ज्यादातर मशीनें काफी महंगी और वो सीधे-सीधे यानि समतल जगह और फसल में ही सफाई कर पाती हैं, लेकिन ये ग्रास कटर मशीन पेड़-पौधों के आसपास यहां तक कि पिलर और मेढ़ तक की अच्छे से सफाई करती है।

इस मशीन का इस्तेमाल फसल वाले खेत में नहीं किया जा सकता है लेकिन बागवानी वाले क्षेत्र में इसका इस्तेमाल आसानी से किया जा सकता है, जिसमें पेंड़ दूर-दूर लगे होते हैं।

ये भी पढ़ें : टमाटर के बाद अब महंगा होगा प्याज, कीमतें 30 रुपए तक पहुंचीं, महंगाई के ये हैं 2 कारण

हालांकि ऐसी मशीने और भी हैं जिनसे खरपतवार की कटाई की जा सकती है लेकिन उन मशीनों से कटाई करने पर पेड़ों के अगल-बगल कुछ दूरी तक खरपतवार की कटाई नहीं हो पाती है, जबकि इस मशीन से आसानी से पेड़ों के आस-पास भी खरपतवार की कटाई की जा सकती है और पेड़ों को किसी तरह का नुकसान भी नहीं होता है।

ये भी पढ़ें : टमाटर मार्केट इंटेलीजेंस परियोजना : 14 साल से हो रही है रिसर्च, क्यों इतनी तेजी से बढ़ते हैं रेट

समझिए एलोवेरा की खेती का बजट, देखिए वीडियो

और पढ़िए

  1. किसान कनेक्शन

    नई कपास की आवक शुरू, मंडियों में 9,200-9,500 रुपये क्विंटल भाव; नवंबर में क्या होगा?

    देश के कई राज्यों में नई कपास की शुरुआती आवक शुरू हो गई है, लेकिन कच्चे कपास के भाव मज़बूत हैं। प्रमुख…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  2. किसान कनेक्शन

    खेती में AI का बढ़ता इस्तेमाल, लेकिन किसान की कमाई कितनी बढ़ेगी? जानिए क्यों ज़रूरी है किसान-केंद्रित तकनीक

    कृषि में एआई तकनीक ने किसानों को सही फैसले लेने में सहारा दिया है। यह तकनीक मौसम, भूमि और कीटों की जानकारी…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  3. किसान कनेक्शन

    FAO Report: जिस मिट्टी से उगता है हमारा खाना, उसकी सेहत बिगड़ रही! खेती पर क्यों बढ़ा ख़तरा, जानिए पूरी वजह

    दुनिया भर में मिट्टी का क्षरण जारी है और इसे बचाने के तरीके धीमी गति से अपनाए जा रहे हैं। एफएओ की…

    Mansi Tripathi · 5 मिनटलेख