शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

बुधवार को होगा उत्तराखंड में 69 विधानसभा सीटों के लिए मतदान

· · 1 मिनट

बुधवार को होगा उत्तराखंड में 69 विधानसभा सीटों के लिए मतदान

देहरादून (आईएएनएस)। उत्तराखंड की कुल 70 में से 69 विधानसभा सीटों पर बुधवार को मतदान होगा। कर्णप्रयाग में मतदान नौ मार्च को होगा, क्योंकि चुनाव प्रचार अभियान के दौरान दुर्घटना में यहां के बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी कुलदीप कनवासी की मौत हो गई है। पार्टी नेतृत्व के निवेदन पर निर्वाचन आयोग ने इस सीट पर चुनाव नौ मार्च को कराने का फैसला किया।

बसपा को इस सीट पर 20 फरवरी तक ताजा नामांकन दर्ज कराने का समय दिया गया है, नामांकन पत्र की जांच 21 फरवरी को और 23 फरवरी को नामांकन पत्र वापस लिया जा सकेगा। राज्य में होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है।

भाजपा राज्य में कांग्रेस के मुख्यमंत्री हरीश रावत पर देवभूमि को ‘लूट भूमि’ में तब्दील करने का आरोप लगा रही है। वहीं, कांग्रेस का कहना है कि भाजपा ने न पूरे करने वाले वादे किए हैं और उत्तराखंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को खारिज कर देगा। अपने उम्मीदवारों के पक्ष में राज्य के 75 लाख मतदाताओं को लुभाने के लिए मोदी तथा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दोनों ने ही व्यापक तौर पर प्रचार किया है।

विधानसभा चुनाव में विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशियों और निर्दलीयों को मिलाकर कुल 628 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 75,13,547 मतदाताओं के लिए कुल 10,685 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख