शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
मंडी भाव

ब्लैक टाइगर झींगा से बढ़ेगा समुद्री खाद्य का निर्यात

· · 1 मिनट

ब्लैक टाइगर झींगा से बढ़ेगा समुद्री खाद्य का निर्यात

विशाखापट्टनम (आईएएनएस)| ब्लैक टाइगर झींगा या एशियन झींगा को दुनिया के ज्यादातर देशों के स्वाद के शौकीन खूब पसंद करते हैं और भारत झींगा का एक प्रमुख उत्पादक है। अब अमेरिका ने भारतीय झींगा से एंटी डंपिग ड्यूटी हटा दी है। इससे निर्यात को काफी बढ़ावा मिलने की संभावना है।

सीफूड एक्सपोर्टर एसोसिएसन ऑफ इंडिया (एसइएआइ) के कंसल्टैंट के. शिवकुमार ने बताया, “इससे किसानों को लाभ होगा तथा भारत में समुद्री उत्पाद उद्योग को रफ्तार मिलेगी।”

शिवकुमार के मुताबिक, अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने इस साल सितंबर की शुरुआत में ही शुल्क हटा दिया था। इसके बाद समुद्री खाद्य का निर्यात बढ़कर साल 2020 तक 10 अरब डॉलर होने की संभावना है। वित्त वर्ष 2015-16 के दौरान 4.68 अरब का समुद्री खाद्य निर्यात किया गया, जिसमें ब्लैक झींगा की हिस्सेदारी 3.09 अरब डॉलर या 20,045 करोड़ रुपए थी। देश में पिछले साल कुल 71,400 टन झींगा का उत्पादन हुआ।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन एक सांविधानिक निकाय समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एमपीइडीए) के अध्यक्ष ए. जयतिलक ने कहा, “भारत में अमेरिका के हवाई की तरह एक केंद्रीय प्रजनन केंद्र की स्थापना की जा रही है, जो एक-दो साल में काम करने लगेगा। इसके अलावा हम पैसिफिक व्हाईट झींगा का उत्पादन देश के स्वाभाविक रूप से खारे क्षेत्रों जैसे हरियाणा और पंजाब के कुछ इलाकों में शुरू करने जा रहे हैं।”

एसइएआई के मुताबिक, हरियाणा के रोहतक में पैसेफिक व्हाईट का उत्पादन सफल रहा है। इसे अब बड़े पैमाने पर शुरू किया जाएगा।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Mandi Update May 8: मंडियों में बदले फल-सब्जियों के दाम, अनाज और दालों में राहत, जानें नई कीमतें

    बिहार की मंडियों में अनाज और दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं। फलों की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखा गया है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. मंडी भाव

    आज क्या होगा चेरी का भाव? रियल-टाइम AI सिस्टम से मिलेगा सटीक अनुमान

    भारत में चेरी जैसे ज़ल्दी खराब होने वाले और महंगे फलों की कीमतें अब अंदाज़ों पर नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तय…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. मंडी भाव

    चिंता मत कीजिये मसूर दाल पर ज़ीरो इंपोर्ट ड्यूटी 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है

    देश में दाल की किल्लत कम करने और दाम को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने मसूर दाल पर फ्री…

    गाँव कनेक्शन · 3 मिनटलेख