शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

जानलेवा गलघोंटू बीमारी से पशुओं को बचाएं

· · 2 मिनट

जानलेवा गलघोंटू बीमारी से पशुओं को बचाएं

लखनऊ। बारिश के मौसम पशुओं को गलघोंटू बीमारी होना का ख़तरा सबसे ज्यादा होता है, जिससे पशु की मौत हो जाती है। इससे बचने के लिए किसान को बारिश से पहले अपने पशुओं को गलघोंटू बीमारी का टीका लगवा लेना चाहिए, क्योंकि इस बीमारी की चपेट में आने के बाद 80 प्रतिशत से अधिक जानवरों की मौत हो जाती है, बहुत कम जानवर इस बीमारी से लड़कर बच पाते हैं।

गलघोंटू बीमारी से निपटने के लिए सरकार टीकाकरण अभियान चलाती है, जिसके अंतर्गत पशुओं को टीके लगाए जाते हैं। उस समय किसानों को अपने पशुओं को टीके लगवाने चाहिए और अगर किसी वजह से टीका नहीं लग पया है तो पशु चिकिच्सक से संपर्क करके टीका जरूर लगवाएं।

ये भी पढ़ें : टमाटर के बाद अब महंगा होगा प्याज, कीमतें 30 रुपए तक पहुंचीं, महंगाई के ये हैं 2 कारण

19 वीं पशुगणना के अनुसार 4 करोड़ 75 लाख पशु उत्तर प्रदेश में हैं और कृषि मंत्रालय के अनुसार भारत में 51 करोड़ पशु हैं।

लक्षण

  • इस रोग में पशु को अचानक तेज बुखार हो जाता है एवं पशु कांपने लगता है।
  • रोगी पशु सुस्त हो जाता है तथा खाना-पीना कम कर देता है।
  • पशु की आंखें लाल हो जाती हैं।
  • पशु को सांस लेने में कठिनाई होती है।
  • सांस लेने पर घर्र-घर्र की आवाज आती है।
  • पशु के पेट में दर्द होता है, वह जमीन पर गिर जाता है और उसके मुंह से लार भी गिरने लगती है।

ये भी पढ़ें : किसानों के लिए खुशखबरी: ट्रैक्टर के कल-पुर्जों, कपड़े के जॉब वर्क पर जीएसटी में भारी कमी

रोकथाम

वर्ष में पशु को दो बार गलघोटू रोग का टीकाकरण अवश्य करवाएं पहला बारिश का मौसम शुरू होने से पहले (मई – जून महीने में ) और दूसरा अक्टूबर – नवम्बर महीने में और अगर किसी वजह से टीकाकरण नहीं करवा पाए हैं तो बारिश के मौसम में कभी भी टीका लगवा सकते हैं।बीमार पशु को अन्य स्वस्थ पशुओं से अलग रखना चाहिए।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख